घर तोड़ने का आरोप, प्रतीक ने अपर्णा यादव से तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की

 लखनऊ

अपर्णा यादव से अखिलेश के भाई प्रतीक यादव तलाक लेंगे. इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया. इसने मेरी दिमागी हालत भी खराब कर दी है. हालांकि, तलाक की खबरों पर अभी अपर्णा यादव का कोई बयान नहीं आया है. साथ ही प्रतीक की तरफ से भी अभी मीडिया में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है. 

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अपनी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं. उन्होंने अपर्णा को परिवार तोड़ने वाला बताया है. प्रतीक यादव ने लिखा कि मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं. उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है.

अभी, मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी, और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की. आपको बता दें कि प्रतीक रीयल स्टेट कारोबार से जुड़े हैं. जबकि अपर्णा भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ीं हैंं. प्रतीक यादव से शादी के बाद अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन दाम थाम लिया था. दोनों मुलायम परिवार से अलग रहते हैं. 

अपर्णा यादव से जुड़े लोगों ने क्या कहा?

इस मामले में अपर्णा यादव से जुड़े लोगों की तरफ से आज तक को बताया गया है कि प्रतीक का आईडी हैक हो गया है. जिसकी वजह से वह पोस्ट में बदलाव भी नहीं कर पा रहे हैं. जल्दी ही उनकी तरफ से स्टेटमेंट जारी किया जाएगा.

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं व उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जानी-मानी हस्ती हैं. राजनीति से परे वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल सिंगर हैं. उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से पढ़ाई की है. उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र से सराहना मिली है. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स और पॉलिटिक्स में पोस्टग्रेजुएशन भी किया है. 

कौन हैं प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं. प्रतीक हमेशा एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे हैं. वह मुख्य रूप से बिज़नेस करते हैं और अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर अपनी लग्ज़री कारों के कलेक्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं. प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी भी है.

admin

Related Posts

आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल