पुलकित सम्राट ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को किया जाहिर

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर किया है। पुलकित सम्राट हमेशा से नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते आए हैं। अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने इस बात पर खुलकर चर्चा की कि दिल्ली, शिमला और नॉर्थ इंडिया के बड़े कैनवस पर रची गई कहानियां क्यों आज भी फिल्ममेकर्स और दर्शकों को उतना ही उत्साहित करती हैं।

पुलकित ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'फुकरे' का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म की पहचान गढ़ने में उसके बैकड्रॉप और लोकेशन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा, “फुकरे भी दिल्ली में ही प्लॉट है और राहु केतु का भी शिमला–दिल्ली साइड का ही बैकड्रॉप है।” उनके मुताबिक, रीजनल ऑथेंटिसिटी ही कहानी में एक अलग तरह की जान डालती है।

पुलकित ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि इस इलाके का फ्लेवर कहीं और देखने को नहीं मिलता। यहां के लोग, यहां की जगहें और यहां की जिंदगी बेहद सच्ची और जीती-जागती महसूस होती है। उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों ने समय के साथ ऐसी कहानियों को खूब अपनाया है, खासकर तब से जब दिबाकर बनर्जी और अमृत शर्मा जैसे फिल्ममेकर नॉर्थ इंडिया और दिल्ली की सांस्कृतिक बारीकियों को बड़े परदे पर लेकर आए हैं। पुलकित के अनुसार, ये निर्देशक इस इलाके को “रग-रग से” जानते हैं, इसलिए उनकी कहानियां बेहद ऑर्गैनिक और रिलेटेबल लगती हैं।

पुलकित मानते हैं कि बार-बार मुंबई को दिखाने के बजाय अब नॉर्थ इंडिया की लोकेशन्स को एक्सप्लोर करना हिंदी सिनेमा के लिए एक ताजगी भरा बदलाव रहा है। उन्होंने कहा, “यहां के लोग, यहां के लिबाज़, यहां के पहाड़, ये सब आपको और कहीं नहीं मिलते।” उनके अनुसार, जब दर्शक 'राहु केतु' जैसी फिल्में देखते हैं, तो वे सिर्फ कहानी नहीं देखते, बल्कि नॉर्थ इंडिया की हवा और उसकी ऊर्जा को भी महसूस करते हैं।

पुलकित ने कहा, “हमें नॉर्थ इंडिया से बहुत प्यार है। यहां के लोग बेहद अतरंगी, प्यारे, वॉर्म और काफी ईमानदार होते हैं। हर जगह का अपना अलग फ्लेवर होता है। हमने सालों तक फिल्मों में मुंबई नगरी देखी है, लेकिन जब से दिबाकर और अमृत जैसे निर्देशक आए हैं, तब से दिल्ली और नॉर्थ इंडिया का फ्लेवर फिल्मों में ज्यादा दिखने लगा है। जब आप अमृत या दिबाकर की फिल्म देखते हैं, या फिर जब आप राहु केतु देखेंगे, तब भी आप नॉर्थ इंडिया की हवा महसूस कर पाएंगे। ऐसे पहाड़, ऐसे लिबाज़ और ऐसे लोग आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।”

 

admin

Related Posts

जब सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे उठाया प्रेस, लोगों ने कहा – यही वजह है ये सबसे अलग है

मुंबई सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर…

मार्शल आर्ट्स के दिग्गज चक नॉरिस का निधन, ‘वॉकर’ से मिली पहचान, अक्षय कुमार की आंखें हुईं नम

काउई , हवाई मार्शल आर्ट्स के उस्ताद और एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिन्होंने 'वॉकर', टेक्सास रेंजर' और कई टेलीविजन शो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे