न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वाशिंगटन सुंदर का स्थान लेंगे आयुष बडोनी

राजकोट 

 भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 5 ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे. वह बाद में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता था. अब उनकी जगह आयुष बडोनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानदारी दी है. बडोनी दूसरे वनडे के वेन्यू राजकोट में टीम के साथ जुड़ेंगे

आयुष बडोनी ने अबतक 21 फर्स्ट क्लास मैच में 1681 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 शतक औऱ 7 अर्धशतक दर्ज है. लिस्ट ए में उनके नाम 693 रन दर्ज हैं, जहां उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. 

आयुष बडोनी की खासियत

बडोनी की खासियत ये है कि वो नंबर 3 से नंबर 7 तक कहीं भी बैटिंग कर लेते हैं. इसके अलावा उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग भी जोरदार है. प्रोफेशनल क्रिकेट में कुल 57 विकेट उनके नाम हैं. आईपीएल में ये खिलाड़ी लखनऊ सुपरजायंट के लिए खेलता है जिसमें वो 26 से ज्यादा की औसत से 963 रन बना चुके हैं.

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी 

बता दें कि  वाशिंगटन चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए थे, जबकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी. 

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को भारत की जीत के बाद वाशिंगटन की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी. गिल ने कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन किया जाएगा. ''

admin

Related Posts

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

 नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

चेन्नई CSK vs PBKS के बीच होने वाले अगले महामुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खेमे में हलचल मची हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया