2026 का क्रिकेट शेड्यूल: विराट और रोहित कितने मैच खेलेंगे, जानिए पूरा कैलेंडर

नई दिल्ली.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2025 अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाकर जोरदार वापसी की. इन दोनों के दमदार खेल की बदौलत भारत ने टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद तीन मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया. टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद दोनों पूर्व कप्तान अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. 2027 वर्ल्ड कप से पहले उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बावजूद वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए टॉप परफॉर्मर बने हुए हैं.

कोहली ने प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था. वहीं, रोहित ने तीन मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 146 रन बनाए. यह दोनों का 2025 में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच था.
अब रोहित शर्मा और विराट कोहली कब दिखेंगे?

अब फोकस टी20 इंटरनेशनल पर शिफ्ट होगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत बुधवार (9 दिसंबर) से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. रोहित और विराट एक महीने बाद फिर से मैदान पर लौटेंगे. 2026 में उनका पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा, जहां भारत नए साल में तीन वनडे मैच खेलेगा. इसके बाद कोहली और रोहित लगभग छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहेंगे और 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2026 आईपीएल के बाद ही भारत के लिए खेलेंगे.

2026 में किन टीमों के साथ भारत का मुकाबला
किस टीम से मुकाबला                   होस्ट    सीरीज में कितने मैच    सीरीज कब होगी
भारत बनाम न्यूजीलैंड                    भारत            3                    11-18 जनवरी 2026
भारत बनाम अफगानिस्तान              भारत           3                     जून 2026
भारत बनाम इंग्लैंड                        इंग्लैंड             3                   14 -19 जुलाई 2026
भारत बनाम बांग्लादेश                  बांग्लादेश           3                  सितंबर 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज               वेस्टइंडीज          3                सितंबर-अक्टूबर 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड                न्यूजीलैंड             3               अक्टूबर-नवंबर 2026

2027 वर्ल्ड कप से पहले कितने मैच

मार्च 2027 के बाद का फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारी में भारत को और द्विपक्षीय सीरीज खेलनी होंगी. यह भी गौर करने वाली बात है कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित और विराट मुंबई और दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (वीएचटी) में खेलने उतरे.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल