भारत से भिड़ंत से पहले गार्डनर का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को बताया बेस्ट टीम, सेमी की हार पर छलकी पीड़ा

नई दिल्ली 
स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना ​​है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। गार्डनर ने कहा कि टी20 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार ने टीम पर ऐसा दबाव बना दिया है जिसकी उसे आदत नहीं है।

गार्डनर ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘पिछले कुछ समय में हम पर काफी दबाव पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।’ ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी और मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

गार्डनर ने कहा, ‘भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा, और ऐसा होना भी चाहिए। उन्होंने हाल में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। विश्व कप से पहले वनडे श्रृंखला में उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी थी और फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में भी वे हम पर हावी रहे थे।’

उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन स्पष्ट किया कि भारत को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंका जा सकता है। गार्डनर ने कहा, ‘वे हमारी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके बारे में हम उनसे बेहतर जानते हैं। अगर वे हमें चुनौती देते हैं, तो हम जानते हैं कि उस स्थिति में क्या करना है।’

इस श्रृंखला में पिछले महीने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद पहली बार दोनों टीम आमने-सामने होगी। गार्डनर ने कहा, ‘पिछले 12 से 18 महीनों में हमने केवल दो मैच हारे हैं। हमने जो दो मैच हारे हैं, वे दोनों सेमीफाइनल थे। इससे हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है।’ ऑस्ट्रेलिया 2024 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने