इंडिगो पायलटों की सैलरी में इजाफा! भत्ता 50% बढ़ा, अब कब से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने पायलटों के भत्ते बढ़ाने का फैसला किया है. इससे एयरलाइन के करीब 5,000 पायलटों को सीधा फायदा होगा. नए नियम 1 जनवरी से लागू होंगे.

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब कैप्टन को लेओवर के लिए ₹2,000 की जगह ₹3,000 मिलेंगे. वहीं फर्स्ट ऑफिसर के लिए यह भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 कर दिया गया है.

डेडहेडिंग ट्रिप्स के लिए भत्ते में 50% की बढ़ोतरी
डेडहेडिंग ट्रिप्स के लिए कैप्टन का भत्ता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 कर दिया गया है. वहीं फर्स्ट ऑफिसर का भत्ता ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,000 कर दिया गया है. डेडहेडिंग का मतलब है, जब क्रू मेंबर ड्यूटी के मकसद से पैसेंजर के तौर पर यात्रा करते हैं.

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब एयरलाइन को हाल ही में रोस्टर से जुड़ी समस्याओं के कारण 4,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. पायलटों की शिकायतें दूर करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए एयरलाइन मैनेजमेंट ने कई दौर की बैठकों के बाद यह कदम उठाया.

विदेशी एयरलाइंस दे रही हैं ज्यादा सैलरी
इंडिगो इस समय दोहरी चुनौती का सामना कर रही है. एक तरफ घरेलू ऑपरेशंस में दिक्कतें हैं, वहीं दूसरी तरफ विदेशी एयरलाइंस भारतीय पायलटों को बेहतर सैलरी और लाइफस्टाइल पैकेज ऑफर कर रही हैं.

पायलटों को नौकरी छोड़ने से रोकने के लिए इंडिगो ने अपने बेनिफिट स्ट्रक्चर में सुधार किया है. वहीं भारत सरकार भी पायलटों की अंतरराष्ट्रीय भर्ती को लेकर कोड ऑफ कंडक्ट तैयार करने पर काम कर रही है.

फ्लाइट ड्यूटी नियमों से बढ़ी मुश्किलें
नवंबर और दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो को कई ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसकी वजह DGCA द्वारा लागू किए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियम रहे. एयरलाइन अपने क्रू और रोस्टर को नए नियमों के मुताबिक सही तरीके से मैनेज नहीं कर पाई. इसका नतीजा यह रहा कि नवंबर के आखिर और दिसंबर के पहले हफ्ते में करीब 5,000 उड़ानें रद्द या देरी से चलीं.

DGCA की कार्रवाई, विंटर शेड्यूल में 10% कटौती
हजारों यात्रियों के फंसने के बाद DGCA ने सख्त कदम उठाया. रेगुलेटर ने इंडिगो को अपने विंटर शेड्यूल में 10% कटौती करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही एक जांच कमेटी ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है, जिसमें इंडिगो की प्लानिंग और मैनेजमेंट की कमियों का जिक्र हो सकता है.

हवाई यात्रियों की संख्या में 7% की बढ़ोतरी
चुनौतियों के बावजूद देश में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. नवंबर में घरेलू उड़ानों से 15.3 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 7% ज्यादा है. जनवरी से नवंबर 2023 के बीच कुल 152.6 मिलियन लोगों ने हवाई यात्रा की, जो सालाना आधार पर 4.26% की बढ़ोतरी दिखाता है.

उड़ान और रिफंड से जुड़ी शिकायतें बढ़ीं
नवंबर में एयरलाइंस के खिलाफ कुल 1,196 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से 50% से ज्यादा शिकायतें उड़ान में देरी या रुकावट से जुड़ी थीं. वहीं 17.9% शिकायतें सामान से संबंधित रहीं और 12.5% शिकायतें रिफंड को लेकर दर्ज की गईं. इस दौरान दूसरी एयरलाइंस की तुलना में IndiGo का कैंसलेशन रेट ज्यादा रहा.

admin

Related Posts

सुपरफास्ट ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, होली को लेकर मालदा मंडल ने मांगी 6 नई ट्रेनें

मालदा  4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों…

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात, ऑपरेशन मादुरो में ट्रंप की अहम कदम

न्यूयॉर्क अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच तनाव फिर चरम पर है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड