‘हां, मैं मोटी हूं’—Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने डिप्रेशन और बॉडी इमेज इश्यूज पर शेयर की बेबाक पोस्ट

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तरह की उनके बेटे जुनैद खान ने भी फिल्मों में एंक्टिंग को चुना है. लेकिन वहीं, उनकी बेटी इरा खान फिल्मों से दूर हैं. वो अक्सर अपने मोटापे को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मेंटल हेल्थ इश्यू और बॉडी इमेज इश्यूज पर खुलकर बात किया हैं.

बॉडी इमेज को लेकर इरा ने शेयर की फीलिंग्स

बता दें कि इरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल मुश्किलों और विचारों को खुलकर नोट लिखा है. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इरा खान ने लिखा, ‘हां मैं मोटी हूं. 2020 से मैं मोटी/अनफिट होने, ओवरवेट होने और मोटापे के बीच झूल रही हूं. इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है. निश्चित रूप से कुछ चीजें हैं जिन्हें मुझे अभी भी समझने की जरूरत है. लेकिन मुझे लगता है कि कम से कम थोड़ा बदलाव बेहतर के लिए हुआ है, इसलिए मैंने इसके बारे में बात करना/शेयर करना शुरू करने का फैसला किया है.’

इरा खान ने आगे लिखा- “शायद मैं उतनी स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरी न हो पाऊँ जितनी डिप्रेशन के बारे में बात करते समय थी. उसके विपरीत, यह थोड़ा डरावना लग रहा है. लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस बारे में बात करना ज़रूरी है. मुझे कोई ईटिंग डिसऑर्डर नहीं है और न ही मैं कोई विशेषज्ञ हूँ. बस अपने अनुभव साझा कर रही हूँ. टिप्पणी अनुभाग में जाने का जोखिम आप स्वयं उठाएँ. मैं खुद इससे दूर रहूँगी. देखते हैं यह कैसा रहता है.”

शेयर किए गए वीडियो में इरा खान ने कहा, ‘चलिए सबसे बड़ी बात पर आते हैं. हां, मैं मोटी हूं और अपनी उम्र और हाइट के हिसाब से मैं सच में ओबीस हूं. मैं 2020 से बॉडी इमेज इश्यूज और खाने के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्ट्रगल कर रही हूं. यह मेरे दोस्तों की जिंदगी में शामिल होने की मेरी क्षमता, पोपोय के साथ मेरे रिश्ते में मेरे व्यवहार, मेरे सेल्फ-वर्थ और फिर काम और हर चीज के बीच आ रहा है, इस तरह से कि मैं कहूंगी कि यह उतना ही इंटेंस है जितना मेरा डिप्रेशन मेरी जिंदगी में दखल देता था और कभी-कभी अभी भी देता है और इसलिए, मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं. मैं यह समझने की कोशिश करना चाहती हूं कि मैं क्या सोचती हूं, किन चीजों से जूझ रही हूं, अभी भी जूझ रही हूं, बस यह सब. मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे मदद मिलेगी. अगर इससे आपको मदद मिलती है, तो प्लस पॉइंट्स.’

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची