विराट कोहली की टेस्ट वापसी पर सस्पेंस, नवजोत सिंह सिद्धू की ‘मन्नत’ बनी चर्चा का विषय

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के गम से अभी करोड़ों प्रशंसक उबर भी नहीं पाए थे कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। सिद्धू ने कोहली की वापसी को लेकर भगवान से ऐसी 'विश' (मन्नत) मांगी है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाओं का सैलाब ला दिया है।

24 कैरेट शुद्ध सोना हैं कोहली – सिद्धू
अपनी शेरो-शायरी और सटीक कमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ((Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के प्रति अपने सम्मान को एक इमोशनल पोस्ट के जरिए व्यक्त किया। सिद्धू ने लिखा: अगर भगवान मुझे एक मन्नत मांगने का मौका दे, तो मैं चाहूंगा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी करें। 1.5 अरब लोगों के इस देश को इससे ज्यादा खुशी और किसी चीज से नहीं मिलेगी।

कोहली की फिटनेस की मिसाल देते हुए सिद्धू ने आगे कहा कि भले ही विराट अनुभवी हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी किसी 20 साल के युवा जैसी है। सिद्धू के अनुसार, कोहली "वन्स-इन-ए-जेनरेशन" खिलाड़ी हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण उन्हें "24 कैरेट शुद्ध सोने" जैसा बनाता है।
  
10 हजार रनों की वो अधूरी हसरत
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनके करियर का अंत 9,230 रनों पर हुआ। क्रिकेट प्रेमियों को मलाल इस बात का है कि कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित 10,000 रनों के आंकड़े से महज 770 रन दूर रह गए।

सिद्धू की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच यह बहस तेज हो गई है कि क्या कोहली अपने संन्यास के फैसले पर विचार करेंगे? हालांकि कोहली की तरफ से ऐसी कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सिद्धू की इस 'इमोशनल विश' ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को उम्मीदों के गलियारों में लाकर खड़ा कर दिया है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल