नन्हा नायक: 10 साल की उम्र में ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा बने सरवन सिंह, बाल पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली 
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों को सेवा देने वाले 10 साल के नन्हें सिपाही सरवन सिंह को शुक्रवार का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। पाकिस्तान के साथ तनाव और भयंकर गोलीबारी के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना यह बच्चा अपने गांव के पास तैनात जवानों के लिए दूध, पानी और लस्सी पहुंचाता रहा। सरवन सिंह की इस हिम्मत और देशभक्ति को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। सरवन सिंह ने खुद कहा कि यह उनका अपना ही फैसला था कि किसी भी कीमत पर जवानों के लिए दूध और लस्सी का इंतजाम करना है और उनतक पहुंचाना है।
 
सरवन सिंह ने कहा, जब मिशन ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था और हमारे फौजी हमारी रक्षा के लिए आए थे। तब मैं दूध, लस्सी, चाय और बर्फ लेकर रोज जाता था। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह अवॉर्ड मुझे दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 10 साल के बच्चे को उसके परिवारवालों ने भी नहीं कहा था कि वह इतने खतरनाक हालात में बाहर जाए।

कैन हैं सरवन सिंह?
कक्षा 4 में पढ़ने वाला बच्चा सरवन सिंह आज देशभर के बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है। वह फिरोजपुर जिले के ममडोट इलाके के तारा वली गांव के रहने वाले है। उनका गांव पाकिस्तान की सीमा से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। मई में 7वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल रंजीत सिंह मनराल ने सरवन के बारे में पहली बार बताया था। उन्होंने बताया था कि एक 10 साल का बच्चा भी ऑपरेशन सिंदूर में जवानों का साथ दे रहा था। सरवन सिंह ने कहा, मैं भी बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं और देश की सेवा करना चाहता हूं। सरवन सिंह के पिता भी उसकी इस निष्ठा से बेहद खुश हैं।

पंजाब में बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सरवन सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गये अद्वितीय साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये जाने पर बधाई दी और कहा कि यह पंजाब के लिए गौरव का क्षण है। जाखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गये अद्वितीय साहस के लिए पंजाब के 10 वर्षीय सरवन सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया।" यह पंजाब के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा," मैं बच्चे को शुभकामनाएं देता हूं, और उसके देशभक्ति के जज़्बे को सलाम करता हूं। "

 

admin

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम को किया रोके, जातिगत विवादों को बढ़ने से रोकने का कदम

नई दिल्ली   सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा से जुड़े यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की. सीजेआई ने कहा कि रेगुलेशन में जो शब्द…

अजित पवार को भावपूर्ण विदाई, राजकीय सम्मान के साथ बेटों ने दी मुखाग्नि

मुंबई  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में निधन हो गया. आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बारामती के कटेवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 3 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें