जान्हवी कपूर बनीं न्यू बैलेंस की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ग्लोबल एथलेटिक ब्रांड न्यू बैलेंस की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। वर्ष 2025 में दमदार और प्रभावशाली परफॉर्मेंसेज़ के साथ अपनी वर्सेटिलिटी और स्क्रीन प्रेज़ेंस को फिर से साबित करने के बाद, जान्हवी कपूर अब सिनेमा से आगे बढ़कर अपने प्रभाव का दायरा और बढ़ा रही हैं। जान्हवी कपूर को ग्लोबल एथलेटिक ब्रांड न्यू बैलेंस की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है और यह साझेदारी भारतीय बाज़ार पर ब्रांड के बढ़ते फोकस की दिशा में एक अहम मील का पत्थर मानी जा रही है।

जान्हवी कपूर न्यू बैलेंस के उन मूल्यों को दर्शाती हैं, जिन्हें यह ब्रांड वैश्विक स्तर पर प्रमोट करता है और वो है ऑथेंटिसिटी, रेज़िलिएंस और आत्मविश्वास। कान्स फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक ऐसी समकालीन भारतीय आवाज़ के रूप में स्थापित किया है, जिसकी ग्लोबल अपील है।

जान्हवी कपूर ने कहा, “मैं हमेशा से न्यू बैलेंस को उसकी इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता और इंडिविजुअलिटी को सेलिब्रेट करने के लिए पसंद करती आई हूँ। यह ऐसा ब्रांड है जो आपको अपनी कहानी खुद अपनाने के लिए प्रेरित करता है, और यही बात मुझसे गहराई से जुड़ती है। मेरे लिए फैशन और फिटनेस हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने के बारे में रहे हैं और न्यू बैलेंस मुझे उस कॉन्फिडेंस और ऑथेंटिसिटी को एक्सप्रेस करने का मौका देता है। न्यू बैलेंस फैमिली का हिस्सा बनकर मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ और इस जर्नी को लेकर उत्साहित हूँ।”

admin

Related Posts

‘कनैडियन’ कहने वालों को Akshay Kumar का जवाब, देशभक्ति फिल्मों पर बोले एक्टर

मुंबई साल 2023 से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट था। इस वजह से ट्रोल्स अक्षय कुमार को ट्रोल करते थे और क्रिटिक्स उनकी आलोचना करते…

जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अभिनेता जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस की खुलकर सराहना की, जिसने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जान्हवी कपूर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान