‘मेरी बोम्मा’ के नाम सुकेश का इमोशनल दांव, जेल से भेजा जैकलीन के लिए महंगा क्रिसमस गिफ्ट

नई दिल्ली.

जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को क्रिसमस के मौके पर एक रोमांटिक लेटर लिखा. इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेवर्ली हिल्स में एक शानदार मेंशन गिफ्ट करने का ऐलान किया है. सुकेश ने लेटर में बताया कि इस घर का नाम ‘लव नेस्ट’ रखा है, जो उनके प्यार का प्रतीक है.

अपने लव लेटर में सुकेश ने जैकलीन को ‘मेरा बच्चा, मेरा बोम्मा’ और ‘मेरी जैकलीन’ कहकर संबोधित किया है. उन्होंने लिखा, ‘क्रिसमस का त्योहार तुम्हारे साथ बिताए खास पलों की याद दिलाता है और हमारा प्यार हमेशा यादगार रहेगा’.सुकेश ने कहा कि इस बार का गिफ्ट कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो क्रिसमस ट्री के नीचे फिट नहीं हो सकता. हालांकि, सुकेश ने इस बात का अफसोस भी जताया कि वह जैकलिन की खुशी भरी मुस्कान नहीं देख पा रहे हैं.

सुकेश ने पत्र में बताया, ‘ ‘द लव नेस्ट’ वह घर है जो मैंने हम दोनों के लिए बनवाया था. पहले तुम्हें लगता था कि यह पूरा नहीं होगा, लेकिन मैंने इसे पूरा कर लिया और अब क्रिसमस के दिन इसे गिफ्ट कर रहा हूं. यह घर पहले की योजना से भी बड़ा और बेहतर है. खास बात यह है कि घर के आसपास एक निजी 19-होल गोल्फ कोर्स है, जो पूरे अमेरिका में अपनी तरह का अनोखा है.’

अपने ‘प्यार’ के नाम लिखा लव लेटर

लेटर में सुकेश ने जैकलिन की मां को भी याद किया, जिनकी मुस्कान और आशीर्वाद को वह हमेशा महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मां हमेशा हमारे साथ हैं. मैं खुद को पूरी तरह तुम्हारे हवाले कर चुका हूं. तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी में कोई रंग नहीं है और हर पल तड़प जैसा लगता है. दुनिया से मिले घाव सिर्फ तुम्हारे प्यार से ठीक होंगे और आगे का सफर साथ मिलकर तय करेंगे.’

सुकेश को याद आए जैकलीन संग पुराने दिन

उन्होंने प्यार की कांच और नाजुक धागे से तुलना करते हुए कहा, ‘मैं तुम्हें हमेशा अपने आसपास महसूस करता हूं, जैसे कोई भावना. हमारा पुराना समय फिर से वापस आएगा और हम दोनों साथ में कई खूबसूरत यादें बनाएंगे. मैं तुम्हारी खुशियों को कभी कम नहीं पड़ने दूंगा. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.’

एक और सरप्राइज का जिक्र करते हुए सुकेश ने बताया कि वह आईपीएल टीम का मालिक बनने की कोशिश कर रहे हैं और आरसीबी के लिए बोली लगा चुके हैं. ईश्वर के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी. अंत में सुकेश ने जैकलिन को बहुत मिस करने की बात कही और वादा किया कि जल्द ही वह उनसे मिलेंगे.

admin

Related Posts

मुंबई में मेयर पद पर बीजेपी का कब्जा, रितु तावड़े होंगी मेयर, शिंदे की शिवसेना को डिप्टी मेयर का दायित्व

मुंबई  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को मुंबई मेयर चुनाव के लिए कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को नॉमिनेट किया, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने संजय घाडी को डिप्टी मेयर पद…

PoK को भारत का हिस्सा मानने पर अमेरिका का बयान, शहबाज-मुनीर ने उठाया नक्शे का मुद्दा

वाशिंगटन  अमेरिका से पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली खबर आई है. अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी किया है. मगर इससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय