भोपाल दहला: सतपुड़ा भवन के पास भयानक आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

भोपाल
राजधानी के सतपुड़ा भवन के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक झाड़ियों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जो करीब आठ किलोमीटर दूर से भी नजर आया। धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिहायशी इलाकों में पहुंचने से पहले काबू किया
आग की सूचना मिलते ही निगम की फायर दमकलें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा मंत्रालय से भी एक फायर ब्रिगेड तुरंत रवाना की गई, जबकि दो अन्य दमकलें फतेहगढ़ से पहुंचीं। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को रिहायशी वल्लभ नगर बस्ती तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया। गनीमत रही कि आग बस्ती में नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
 
10 से 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट से अधिक समय तक धुआं आसमान में छाया रहा, जिससे लोग भयभीत हो गए थे। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से 10 से 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कुछ पेड़ झुलस गए, जबकि मौके पर मौजूद ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त से जुड़ा ढांचा) जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही निगम और मंत्रालय की फायर दमकलें मौके पर पहुंच गई थीं। समय रहते कार्रवाई करने से आग पर आसानी से काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। – सौरभ पटेल, फायर ऑफिसर, नगर निगम

 

admin

Related Posts

मध्य भारत शिक्षा समिति के संस्थापक श्रद्धेय सदाशिव गणेश गोखले का त्याग पूजनीय

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर प्राचीन काल से ही वीरता, विद्वता और कला का शिखर रही है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय की स्थापना के…

“पूरी ताकत से काम में जुटें अधिकारी: मंत्री शुक्ला ने दिए निर्देश”

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। हमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई