सर्दियों में पेट फुलने की परेशानी? इस देसी ड्रिंक से पाएं आराम और बेहतर नींद

सर्दियों में गैस-ब्लोटिंग की बढ़ रही है समस्या? सोने से पहले पिएं ये देसी ड्रिंक, ठंड का मौसम आते ही शरीर सुस्त पड़ने लगता है। एक्सरसाइज कम हो जाती है और खानपान थोड़ा ज्यादा हैवी हो जाता है। इसका नतीजा होता है – ब्लोटिंग, गैस, अपच और धीरे-धीरे बढ़ता वजन।

अगर आप भी सर्दियों में इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सोने से पहले ली जाने वाली कुछ हेल्दी ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकती हैं। ये ड्रिंक्स न सिर्फ पाचन सुधारती हैं, बल्कि पेट फूलने की समस्या कम करती हैं और वजन कंट्रोल करने में भी सहायक होती हैं।

आइए जानते हैं ऐसी असरदार ड्रिंक्स के बारे में-

गर्म अजवाइन का पानी

अजवाइन को आयुर्वेद में पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग में राहत मिलती है।

कैसे बनाएं?

एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर 10–15 मिनट ढककर रखें। छानकर हल्का गर्म पी लें। स्वाद और पाचन के लिए चाहें तो कुछ बूंदें नींबू की मिला सकते हैं।

अदरक-नींबू की चाय

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन कम करते हैं। नींबू मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।

कैसे बनाएं?

पानी में अदरक के कुछ टुकड़े उबालें, गैस बंद कर नींबू निचोड़ें। चाहें तो थोड़ी दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसे गर्म-गर्म पिएं।

दालचीनी वाला गर्म दूध

दालचीनी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को कम करती है। इससे फैट मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।

कैसे बनाएं?

एक गिलास दूध गर्म करें, उसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। मीठे के लिए शहद या थोड़ा सा गुड़ डाल सकते हैं।

सौंफ का गर्म पानी

सौंफ पेट को ठंडक देती है और पाचन तंत्र को रिलैक्स करती है। गैस और भारीपन की समस्या में यह काफी असरदार है।

कैसे बनाएं?

1 चम्मच सौंफ हल्की कूट लें और गर्म पानी में 5-10 मिनट भिगो दें। छानकर धीरे-धीरे पिएं।

ग्रीन टी या हर्बल टी

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट बर्न में मदद करते हैं।

कैसे पिएं?

ग्रीन टी या हर्बल टी बैग को गर्म पानी में ब्रू करें। बिना चीनी के धीरे-धीरे सेवन करें।

 

admin

Related Posts

इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया