इंश्योरेंस मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: सांप बना हथियार, बेटों ने रची पिता की मौत की साजिश

तमिलनाडु 
तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति कि मौत सांप के काटने की वजह से हुई थी। लोगों ने इसे आम घटना समझा, लेकिन जब असली हकीकत सामने आई तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, पुलिस रिपोर्ट में सामने आया कि 56 वर्षीय ई.पी. गणेशन की मौत संयोग से सांप के काटने से नहीं हुई है, बल्कि उन्हें जानबूझकर सांप के जहर से मारा गया है। आरोप है कि पीड़ित के अपने बेटों ने ही पिता की जीवन बीमा राशि हासिल करने के लिए यह चाल चली।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक 56 वर्षीय गणेशन एक सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट के रूप में काम करते थे। अक्तूबर में पोथातुरपेट्टई नामक गांव में उनके अपने घर में ही उनका शव मिला था। परिवार का दावा था कि उनकी मृत्यु सांप के काटने से हुई है, पुलिस ने भी इसे एक सामान्य सर्पदंश की दुर्घटना समझ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन, जब मृतक के बेटों ने बीमा राशि के लिए आवेदन दिया तो कंपनी को दाल में कुछ काला लगा। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों के व्यवहार को संदिग्ध बताते हुए पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच करने का आग्रह किया।

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। इस जांच में सामने आया कि बेटों ने ही मिलकर पिता का तीन करोड़ का जीवन बीमा करवाया था। जांचकर्ताओं के मुताबिक, बेटों ने इसके बाद अपने पिता को सांप से कटवाने की योजना बनाई। इसके लिए सबसे पहले उन्होंने कुछ जहरीले सांपों का इंतजाम किया। हत्या के एक हफ्ते पहले उन्होंने जहरीले कोबरा से गणेशन को कटवाया था, लेकिन उससे ज्यादा कुछ हुआ नहीं और उनकी योजना फेल हो गई।

एक बार प्रयास विफल होने के बाद भी बेटों का दिल अपने पिता के प्रति पसीजा नहीं। उन्होंने दोबारा हत्या करने के लिए विषैले करैत सांप की व्यवस्था की और फिर गणेशन की गर्दन पर कटवाया। इसके बाद उन्होंने सांप को घर के अंदर ही मार दिया। इस बार जब जहर ने असर करना शुरू किया तो उन्होंने अस्पताल ले जाने में भी देर कर दी, ताकि किसी तरह का सबूत न रहे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गणेशन के दोनों बेटों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वह लोग शामिल हैं, जिन्होंने सांप की व्यवस्था कि या फिर हत्या को दुर्घटना का रूप देने में मदद की। मामले की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद की शपथ के करीब तारिक रहमान, 4 साल की उम्र की जेल से पहुंचे राष्ट्रीय नेता तक

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती दिख रही है. मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया है और…

टोल टैक्स और आबकारी नीति 2026-27 को हरी झंडी, हिमाचल कैबिनेट ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में लिए बड़े निर्णय

शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 और आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
मेडल की तैयारी पुख्ता: एशियन गेम्स 2026 से पहले खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देगा मिशन ओलंपिक सेल

IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
IND vs PAK क्लैश से पहले बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा की चर्चा के बाद वरुण चक्रवर्ती ने दी अहम जानकारी

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे का झटका, वर्ल्ड कप में दूसरी बार आया अप्रत्याशित उलटफेर

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर