रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, घर में मिली डायरेक्टर रॉब और उनकी पत्नी की लाश

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई कि अमेरिकी फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल सिंगर रेनर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। उनके बेटे निक रेनर को उनकी कथित हत्या के संदिग्धों में से एक माना जा रहा था। अब खबरों के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

'पेज सिक्स' ने बताया कि रॉब रेनर के बेटे निक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि निक को फिलहाल लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने हिरासत में रखा है। उनकी जमानत राशि 40 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई है। खबरों के मुताबिक, निक को रविवार रात को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

रॉब रेनर के परिवार का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉब और उनकी वाइफ मिशेल के शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। उनके परिवार ने बयान जारी करके कहा, 'हम अत्यंत दुख के साथ मिशेल और रॉब रेनर के निधन की दुखद खबर दे रहे हैं। इस अचानक हुई क्षति से हम पूरी तरह टूट चुके हैं। इस बेहद कठिन समय में हम प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।'

रॉब रेनर कौन थे?
रॉब रेनर हॉलीवुड के सबसे फेमस फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'दिस इज स्पाइनल टैप' से की थी। बाद में उन्होंने 'व्हेन हैरी मेट सैली', 'मिजरी', 'ए फ्यू गुड मेन', 'द अमेरिकन प्रेसिडेंट' और अन्य कई फेमस फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म 'स्पाइनल टैप II: द एंड कंटिन्यूज' थी, जो इस साल सितंबर में रिलीज हुई थी।

रॉब रेनर की हुई थी दो शादियां
रॉब ने 1971 में एक्ट्रेस पेनी मार्शल से शादी की, लेकिन 1981 में उनका तलाक हो गया। बाद में 1989 में उन्होंने मिशेल सिंगर से शादी की, जिनसे उनके तीन बच्चे हुए – दो बेटे, जैक और निक, और एक बेटी, रोमी। निक की गिरफ्तारी की खबर है, लेकिन ये खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने अपने पैरेंट्स को क्यों मारा।

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव