UP का पहला Apple Store नोएडा में खुला, एक महीने के किराए से हैरान कर देगा

नोएडा

iPhone मेकर ने उत्तर प्रदेश में अपना पहला स्टोर खोल दिया है. ऐपल इससे पहले भारत में अपने चार स्टोर ओपन कर चुका है और उत्तर प्रदेश में खुल रहा ये स्टोर भारत में पांचवां ऐपल स्टोर है. 11 दिसंबर की दोपहर 1 बजे से इस स्टोर को आम यूजर्स के लिए खोल दिया गया है.  इससे पहले कंपनी दिल्ली के साकेत, मुंबई BKC, पुणे कोरेगांव और बेंगलुरु हेब्बल में Apple Store खोल चुकी है. इन स्टोर्स पर आपको ऐपल एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस मिलेगा. यहां आपको सभी ऐपल प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे. 

ऐपल ने भारत में अपना पहला स्टोर साल 2023 में खोला था. कंपनी का पहला स्टोर मुंबई BKC में खुला था. जबकि दूसरा स्टोर दिल्ली साकेत में खुला था. इस साल कंपनी ने पुणे और बेंगलुरु में अपने स्टोर खोले थे. कंपनी का पांचवां स्टोर नोएडा में खोला गया है. ये स्टोर नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में ग्राउंड फ्लोर पर है. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल ने इस स्टोर के लिए 11 साल की लीज साइन की है.     

कंपनी ने मॉल में 8,240.78 स्कॉयर फिट एरिया स्टोर के लिए किराए पर लिया है. पहले साल ऐपल इस स्टोर के लिए कोई किराया नहीं देगा, लेकिन उसके बाद कंपनी को 263.15 रुपये प्रति स्कॉयर फिट के दर से किराया देना होगा.  ऐपल स्टोर नोएडा का मंथली किराया लगभग 45.3 लाख रुपये होगा. वहीं पूरे साल में कंपनी लगभग 5.4 करोड़ रुपये रेंट देगी. एग्रीमेंट के मुताबिक रेंट हर तीन साल पर रिवाइज होगा और इसमें 15 परसेंट का इजाफा होगा.           

ऐपल स्टोर में आपको कोई भी प्रोडक्ट किसी रिसेलर के मुकाबले पहले मिलता है. साथ ही ऐपल कुछ खास ऑफर्स भी निकालता रहता है. स्टोर पर आपको जबरदस्ती एक्सेसरीज नहीं बेची जाती हैं, जिसे लेकर अक्सर कंज्यूमर्स शिकायत करते हैं. 

admin

Related Posts

डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी, ₹25 महंगा हुआ डीजल, ₹7.4 बढ़ा पेट्रोल का दाम

नई दिल्‍ली  नायरा के बाद निजी क्षेत्र की कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कच्चे तेल…

Gold-Silver Crash Explained: ये 3 वजहें हैं, जिनसे चांदी हुई 13,000 रुपये सस्ती और सोने में आई गिरावट

इंदौर  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के संबोधन के बाद सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के बयान से यह क्लियर होता हुआ दिख रहा है कि दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम