छूट न जाए रेलवे की भर्ती, 2500 से अधिक पदों पर आवेदन करें, सैलरी ₹35,400

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर (RRB JE Recruitment 2025) के 2569 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और अब आवेदन की आखिरी तारीख करीब है. अगर आप अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें, क्योंकि 10 दिसंबर के बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले 3 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने के लिए अब 10 दिसंबर तक का समय है.

RRB JE Recruitment 2025 Application: रेलवे जेई भर्ती में ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcb.gov.in पर जाएं.
    होम पेज पर RRB JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
    रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा. अपनी बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
    अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
    आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
    कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
    फॉर्म सबमिट कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

Railway JE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

RRB JE के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BTech या BE की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा भी मान्य है. अगर आप फाइनल ईयर में हैं और आपका रिजल्ट आ चुका है, तभी आप आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी. इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में पूरी डिटेल जरूर चेक करें.
Railway JE Salary: रेलवे में जेई की कितनी होगी सैलरी?

जूनियर इंजीनियर पद पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के हिसाब से सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे 35,400 रुपये है. इसके अलावा DA, HRA और अन्य अलाउंस मिलाकर इन-हैंड सैलरी काफी अच्छी हो जाती है. रेलवे की नौकरी में सुविधा और स्थिरता भी मिलती है, जो इसे और आकर्षक बनाती है.

 

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर