कैफ बोले—विराट का फैसला पक्का, अब नहीं दिखेंगे मैदान में वापसी करते

नई दिल्ली
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए प्रशंसकों और कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की सलाह दी है हालांकि विराट ने साफ कर दिया है कि अब वह एकदिवसीय प्रारुप ही खेलेंगे। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी कहा है कि विराट को जितना वह जानते हैं उसके आधार पर कह सकते हैं कि वह अब संन्यास के फैसले को नहीं बदलेंगे। विराट ने इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक ही टेस्ट प्रारुप को अलविदा कहकर सबको हैरान कर दिया था। 

वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 0-2 टेस्ट सीरीज हार के बाद कहा जा रहा था कि क्रिकेट बोर्ड कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए मना सकता है पर कैफ का मानना है कि कोहली एक बार जो तय कर लेते हैं उससे पीछे नहीं हटते। इसलिए उनकी वापसी अब नहीं हो सकती है। कैफ ने कहा कि विराट ऐसे खिलाड़ियों में से एक है जो किसी फैसले पर पहुंचने से पहले काफी सोच विचार करते हैं और एक बार फैसला लेते हैं तो उसपर अडिग रहते हैं। ये सही है कि कई खिलाड़ियों ने संन्यास से वापसी की है पर कैफ का माना है कि कोहली ऐसा कदम कभी नहीं उठाएंगे। 

कैफ ने कहा कि कोहली ने आईपीएल में आसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद उसे कभी दोबारा नहीं संभाला। जा उनसे दोबारा कप्तानी संभालने को कहा गया तो उन्होंने युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को कप्तानी के लिए आगे बढ़ा दिया। वहीं क्रिकेट बोर्ड ने भी कहा है कि उसने विराट को संन्यास से वापसी के लिए नहीं कहा है। वह अब एक ही प्रारुप में खेलना चाहते हैं और बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है। 

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी