कूटनीति में दोस्ती की ताकत! पुतिन–मोदी की पुरानी तस्वीर ने भारत दौरे से पहले बटोरी सुर्खियाँ

नई दिल्ली 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर खूब चर्चा में है, जो पीएम मोदी के राजनीतिक सफर से जुड़ी एक अहम स्मृति को सामने लाती है। दरअसल, यह तस्वीर साल 2001 की है, जब पीएम मोदी पहली बार मॉस्को गए थे। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वह भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस की राजधानी पहुंचे थे। यह यात्रा 6 नवंबर 2001 को हुई थी। उसी दौरान पीएम मोदी को पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने का अवसर मिला। यह उनका पुतिन के साथ पहला परिचय था। आज, करीब 25 साल बाद, जब पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं, तो यही तस्वीर फिर से चर्चा में है।
सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन के बीच लगभग ढाई दशक पुराना रिश्ता है। तस्वीर में वाजपेयी और पीएम मोदी साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर कई यूजर्स इसे 'इंडिया-रूस दोस्ती की पहली झलक' बता रहे हैं। 4 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ तस्वीरें और उससे जुड़ी यादें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, "2001 और 2019 की यादें और पल! आज 20वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए, मेरा मन नवंबर 2001 के रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भी चला गया, जब अटल जी पीएम थे। उस समय मुझे गुजरात सीएम के तौर पर उनके डेलीगेशन का हिस्सा बनकर गर्व हुआ था।"
यह पोस्ट एक बार फिर वायरल हो रहा है क्योंकि मौजूदा भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले इस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाई जा रही है।
जैसे ही राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की खबर सामने आई, वैसे ही लोग 2001 की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि भारत और रूस की साझेदारी सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों की मजबूती पर भी आधारित है। यही वजह है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है।
आज जब राष्ट्रपति पुतिन फिर भारत आ रहे हैं, तो 25 साल पहले की यह तस्वीर भारत-रूस रिश्तों के लंबे और भरोसेमंद इतिहास की एक दिलचस्प झलक पेश कर रही है।

admin

Related Posts

US ने ईरानी तेल पर बैन हटाया, क्या भारत करेगा फिर से खरीदारी? समंदर में मौजूद है बड़ा भंडार

 नई दिल्‍ली अमेरिका ने कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा दिया है. अब ये तेल एशिया के देशों में आसानी से…

पाकिस्तान में शिया-सुन्नी संघर्ष का खतरा? मुनीर की सांसें फूलीं, उलेमाओं से मिले

इस्लामबाद  ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पाकिस्तान में शिया-सुन्नी तनाव की आग भड़कने की आशंका बढ़ गई है। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे