कीवी बैटिंग का जलवा: दो शतक, रिकॉर्ड बढ़त… वेस्टइंडीज पर न्यूज़ीलैंड हावी

नई दिल्ली
रचिन रविंद्र और टॉम लैथम के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को क्राइस्टचर्च में 481 रन की बढ़त हासिल करके मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कस दिया। रविंद्र ने 176 रन की लाजवाब पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज लैथम ने 145 रन बनाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 279 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 417 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 167 रन पर आउट करके 64 रन की बढ़त हासिल की थी।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 417 रन में से 200 रन 50 चौकों से आए, जिनमें से 27 चौके रविंद्र ने लगाए। दिन का खेल समाप्त होने के समय विल यंग 20 और माइकल ब्रेसवेल छह रन बनाकर खेल रहे थे। लैथम ने 179 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। रविंद्र ने अपना चौथा टेस्ट शतक 108 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से पूरा किया। लैथम ने अपनी पारी में 250 गेंद का सामना किया और 12 चौके लगाए जबकि रविंद्र ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 185 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में 27 चौके लगाने के अलावा एक छक्का भी जड़ा।

इन दोनों के अलावा डेवोन कॉनवे ने 37 रन का योगदान दिया। स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन केवल नौ रन ही बना सके। उनके आउट होने से न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 100 रन हो गया था। इसके बाद रविंद्र और लैथम ने बड़ी साझेदारी निभाई।

admin

Related Posts

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

कोलंबो टी20 विश्व कप में मंगलवार को ग्रुप ए के मुकाबले में शाम 7 बजे कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले वर्ल्ड कप में यूएस की…

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए ग्रेड A…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा