एमपी ट्रांसको देवास के 220 के.वी. सब स्टेशन में हुई सुरक्षा कार्यशाला

भोपाल 
विद्युत अव्यवस्थता की सतत् विश्वसनीयता तथा कर्मचारियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपनी जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत 220 के.वी. सब स्टेशन देवास में एक विशेष सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। एम पी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के एम सिंघल ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला का मुख्य फोकस मेंटेनेंस कार्य के दौरान परमिट जारी/निरस्त करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षा नियमों के पालन पर केंद्रित रहा।

कार्यशाला के संयोजक कार्यपालन अभियंता श्री निर्दोष केरकैटा ने सभी तकनीकी कर्मचारियों को सब स्टेशन यार्ड में ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षा प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मेंटेनेंस कार्य के आरंभ से पूर्व सही ढंग से सुरक्षित परमिट जारी करना, लाइन डिस्कनेक्शन, उचित अर्थिंग तथा कार्य समाप्ति पर परमिट निरस्त करने की प्रक्रियाओं का विधिवत पालन करना दुर्घटनाओं को रोकने की सबसे बुनियादी एवं महत्वपूर्ण कड़ी है।

लाइव यार्ड मे भी सिखाई सुरक्षा तकनीक
सब स्टेशन यार्ड मे उपकरणों के पास कार्य करते समय आवश्यक सावधानियों जैसे सेफ क्लियरेंस, इमरजेंसी प्रोटोकॉल, लाइव यार्ड में जोखिम बिंदु चिंहित करने आदि के संबंध मे भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के समाधान व्यावहारिक उदाहरणों द्वारा किए गए।

कार्यक्रम में एमपी ट्रांसको से जारी सेफ्टी मैन्युअल का सामूहिक अध्ययन भी कराया गया तथा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे दैनिक कार्यों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कठोर पालन करें और किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा से समझौता न करें।

 

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन