फैंस ध्यान दें! भारत के अगले मैच की डेट-टाइमिंग और अहम अपडेट्स यहां देखें

नई दिल्ली
केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। रांची में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 17 रनों से जीता। इस मैच में विराट कोहली ने 52वां ऐतिहासिक शतक जड़ महफिल लूटी, वहीं जोड़ीदार रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ उनका भरपूर साथ दिया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 349 रन बोर्ड पर लगाए। इस टारगेट को डिफेंड करने में अहम रोल हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने अदा किया। हर्षित ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकलकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया, वहीं कुलदीप याव ने 4 विकेट चटकाए। टीम इंडिया की नजरें अब दूसरे वनडे को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। आईए जानते हैं IND vs SA दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs SA दूसरा वनडे कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
India vs South Africa दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। IND vs SA दूसरे वनडे को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं, वहीं दूसरा वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने अभी तक सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है। यह वनडे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 में खेला गया था। इस मैच में भारत ने 179 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को मात्र 108 रनों पर ढेर कर दिया था। 15 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 20.1 ओवर में चेज कर शानदार जीत दर्ज की थी।

IND vs SA पूरा शेड्यूल-
दूसरा ODI- 3 दिसंबर, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 1:30 PM
तीसरा ODI- 6 दिसंबर, ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम 1:30 PM
पहला T20I- 9 दिसंबर बाराबती स्टेडियम, कटक 7:00 PM
दूसरा T20I- 11 दिसंबर महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, चंडीगढ़ (मुल्लानपुर) 7:00 PM
तीसरा T20I- 14 दिसंबर HPCA स्टेडियम, धर्मशाला 7:00 PM
चौथा T20I- 17 दिसंबर इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 7:00 PM
पांचवां T20I- 19 दिसंबर नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:00 PM

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह