MP FSO परीक्षा अलर्ट: एडमिट कार्ड रिलीज डेट घोषित, एग्जाम इस दिन होगा

भोपाल
मध्य प्रदेश फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने घोषणा की है कि इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

14 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा
एमपीपीएससी के अनुसार फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

कैसे डाउनलोड करें MPPSC FSO Admit Card?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखते ही इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकेंगे?
    ई-प्रवेश पत्र (Admit Card)
    वैध पहचान पत्र
    पेन
    स्वयं का फोटोग्राफ (यदि आवश्यक हो)
    पारदर्शी पानी की बोतल
    एडमिट कार्ड में उल्लेखित अन्य अनुमत सामान

इन वस्तुओं पर कड़ी पाबंदी
पेंसिल, रबर, शार्पनर, ब्लेड, स्केल, बैग, मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, किताब/नोट्स, चाबी, क्लचर, हेयर बक्कल, हैंड बैंड, बेल्ट, डिजिटल/स्मार्ट/एनालॉग घड़ी, पर्स/वॉलेट, टोपी, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, लाइटर, माचिस, हथियार आदि। इसके अलावा, जूते और मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा।
 
कुल 67 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 67 फूड सेफ्टी ऑफिसर पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं-
    अनारक्षित: 14
    एससी: 8
    एसटी: 17
    ओबीसी: 23
    ईडब्ल्यूएस: 5

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान