Apple का नया कदम: नोएडा में 11 दिसंबर को लॉन्च होगा देश का पांचवां स्टोर, 2025 में तीसरा आउटलेट

नोएडा 

Apple ने घोषणा की है कि वह 11 दिसंबर को नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में अपना पांचवां रिटेल स्टोर लॉन्च करेगा। यह दिल्ली-NCR का दूसरा स्टोर होगा। इससे पहले अप्रैल 2023 में दिल्ली में पहला स्टोर खुला था। बेंगलुरु में 2 सितंबर और पुणे में 4 सितंबर को स्टोर लॉन्च करने के बाद यह Apple का 2025 में तीसरा नया भारतीय आउटलेट होगा। नए नोएडा स्टोर में iPhone 17 सीरीज, M5 चिप वाले मैकबुक प्रो और 14 इंच मैकबुक प्रो जैसे कंपनी के नवीनतम डिवाइस उपलब्ध होंगे। कस्टमर यहां नए फीचर्स का अनुभव कर सकेंगे। साथ ही Apple के स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव, जीनियस और बिजनेस टीम उपयोगकर्ताओं को एक्सपर्ट सपोर्ट प्रदान करेंगे।

भारत में तेजी से बढ़ रहा है Apple का प्रभाव
भारत Apple के लिए तेजी से उभरता हुआ प्रमुख बाजार बन गया है। IDC के अनुमान के मुताबिक, कंपनी 2025 में देश में 15 करोड़ iPhone बेच सकती है। इसके साथ ही Apple का मार्केट शेयर पहली बार 10% से अधिक हो सकता है।
सितंबर तिमाही में Apple भारत का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया, जहां कंपनी ने करीब 5 मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और सालाना 25% की वृद्धि हासिल की।

Apple CEO टिम कुक कई एनालिस्ट कॉल में भारत को “स्टैंडआउट मार्केट” बता चुके हैं, जहां कंपनी लगातार 15 तिमाहियों से रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज कर रही है।

admin

Related Posts

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना लगातार महंगा, चांदी में 5700 रुपये की भारी गिरावट

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद बुधवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. एक ही दिन में एमसीएक्स पर…

दूध खरीदना हुआ महंगा! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें, देखें नया प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी