कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 भारत को मिला, खिलाड़ियों पर खुलेंगे नए अंतरराष्ट्रीय दरवाज़े

सोनीपत 
भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आधिकारिक रूप से मेजबान बन चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 इस खेल के शताब्दी वर्ष पर भारत में आयोजित होंगे। इसे लेकर देश भर के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। सोनीपत के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स को भारत के लिए बड़ी खुशखबरी बताई है और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जाहिर की है। सोनीपत के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े खिलाड़ियों ने आईएएनएस से बात करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में देश के अच्छे प्रदर्शन की प्रतिबद्धता जाहिर की। आईएएनएस से बात करते हुए रेखा ने कहा, "भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का मेजबान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। आखिरी बार 2010 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। 2030 में होने वाले खेल शताब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे, इसलिए और भी विशेष होगा।"

हितेश ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होगा। इसका हम खिलाड़ियों को फायदा होगा। हमें स्थानीय दर्शकों का सहयोग मिलेगा। हम लोग क कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" हितेश कुश्ती में जूनियर और सीनियर स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। अमन सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिलने की खबर सुनकर बहुत अच्छा लगा। हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। हम कड़ी तैयारी कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मंजू ने कहा, हमारी तैयारी अच्छी चल रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर हमारी यही उम्मीद है कि हम ज्यादा से ज्यादा पदक जीतें। हम प्रतिदिन 4 घंटे अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास में हम अपनी पूरी ताकत झोंकते हैं। प्रीति ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी चल रही है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत रोमांचक है कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतने की कोशिश करेंगे। आशीष ने कहा कि भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करना अच्छी खबर है। खिलाड़ियों को दर्शकों का समर्थन मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

admin

Related Posts

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

नई चंडीगढ़  दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2…

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां