घर पर ही बनाएं बाजार जैसा जेल आईलाइनर

जब भी आंखों के मेकअप की बात होती है तो आईलाइनर का इस्तेमाल अवश्य किया जाता है। इसके बिना आईमेकअप पूरा ही नहीं होता। आमतौर पर महिलाएं बाजार में मिलने वाले आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी जैल बेस्ड आईलाइनर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-
 
इनकी होगी जरूरत
घर पर जेल आईलाइनर बनाने के लिए आपको ब्लैक या किसी कलर के आईशैडो, एक छोटा कंटेनर, आई प्राइमर व नारियल के तेल की आवश्यकता होगी। वैसे तो आईलाइनर बनाने के लिए ब्लैक आईशैडो का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अगर आप कलरफुल आईलाइनर बनाना चाहती हैं तो उस कलर के आईशैडो का प्रयोग करें। इन सभी चीजों के इस्तेमाल से एक बेहतरीन आईलाइनर तैयार किया जा सकता है।
 
यूं बनाएं आईलाइनर
होममेड जेल आईलाइनर बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैक आईशैडो को स्क्रैप करके कंटेनर में भरें। अब इसमें थोड़ा सा प्राइमर मिलाएं और तब तक मिक्स करें, जब तक इनकी कसिस्टेंसी एक जैसी न हो जाए। अब इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इन्हें फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। आपका आईलाइनर बनकर तैयार है।
 
होते हैं यह फायदे
होममेड जेल आईलाइनर बनाने के कई तरह के फायदे हैं। सबसे पहले तो आप इस तरीके से उन कलर्स के आईलाइनर भी बना सकते हैं, जो मार्केट में आसानी से अवेलेबल नहीं होते। इसके अतिरिक्त यह जेल आईलाइनर बेहद स्मूद लुक देता है और करीबन सात से आठ घंटे तक आराम से टिकता है।
 
इसका रखें ध्यान
 
अगर आप भी घर पर आईलाइनर बनाने का मन बना रही हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। जैसे कि आईलाइनर बनाने के लिए लूज आईशैडो का प्रयोग करें।
 
अगर आप अपने आईलाइनर को शिमरी इफेक्ट नहीं देना चाहतीं तो बेहतर होगा कि आप मैट आईशैडो का प्रयोग करें।
 
वहीं जिस आईप्राइमर का आप इस्तेमाल करें, वह क्लीयर हो। अर्थात् उसका अपना कोई कलर न हो। अन्यथा अंत में आपके आईलाइनर का वह कलर नहीं आएगा, जिसकी आपको इच्छा है।
 
अगर आपके पास नारियल का तेल नहीं है तो आप उसके स्थान पर वैसलीन का प्रयोग भी कर सकती हैं।

 

admin

Related Posts

AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर