डाइट में जरुर शामिल करें पालक का जूस, फायदे है कमाल के

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि फल व सब्जियों के रस का सेवन स्वास्थ्यवर्धक होता है। अगर आप भी अपनी डाइट में किसी जूस को शामिल करने का मन बना रहे हैं तो शुरूआत पालक के जूस से कीजिए। पालक के जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह सेहत के लिए भी कई मायनों में लाभकारी होता है। तो चलिए जानते हैं पालक के जूस का सेवन करने से होने वाले लाभों के बारे में-
 
पोषक तत्वों से भरपूर
पालक को यदि एक सुपरफूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसके जूस का सेवन करने से व्यक्ति को कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, सी तो मिलता है ही, साथ ही इसमें आयरन, प्रोटीन मैग्नीशियम, कैल्शियम, खनिज आदि पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।

एक बेहतरीन एंटी-एजिंग
जो लोग लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत रखते हैं, उन्हें पालक के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ-साथ कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र की निशानियों को बेहद आसानी से कम करते हैं। यह ढीली त्वचा में कसावट व झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ आपके चेहरे का निखार भी बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र के लिए वरदान
अधिकतर बीमारियों की जड़ व्यक्ति का पेट ही होता है। अगर पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करे तो व्यक्ति एक खुशहाल व निरोगी जीवन जी सकता है और आपकी पाचन क्रिया की प्रणाली को बेहतर बनाने में पालक का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, बल्कि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि को भी दूर करता है।
 
महिलाओं के लिए लाभदायक
पालक का जूस महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायी है। दरअसल, भारत में करीबन 70 प्रतिशत महिलाएं आयरन की कमी से जूझ रही हैं। लेकिन अगर वह अपनी डाइट में पालक के जूस को शामिल करती हैं, तो इससे उनके शरीर की आयरन की आवश्यकता पूरी होगी। इतना ही नहीं, गर्भावस्था में भी महिला को पालक के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए।
 
वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपना वजन कम करने की फिराक में हैं तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, पालक के जूस में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिसके कारण इसका सेवन बेफिक्र होकर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो वजन कम करने और मसल्स को बिल्डअप करने में सहायक होता है।

 

admin

Related Posts

जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे ये 10 अनमोल विचार, मुश्किल वक्त में भर देंगे नई ऊर्जा और साहस

जीवन के उतार-चढ़ाव में कभी-कभी हमें बस एक नई सोच या एक सही शब्द की ज़रूरत होती है जो हमें फिर से ऊर्जा से भर दे। यहां हम कुछ चुनिंदा…

Suzuki Burgman Street का नया अवतार भारत में लॉन्च, ₹1.02 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पसंदीदा 125cc स्कूटर लाइनअप में अब नया ट्विस्ट देते हुए Suzuki Burgman Street का दूसरा जेनरेशन लॉन्च हो चुका है. नया वर्जन न सिर्फ डिजाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह