दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फिल्म 120 बहादुर

मुंबई,

बॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर दिल्ली में टैक्स-फ्री हो गयी है। फिल्म 120 बहादुर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक, यह फिल्म मीडिया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दोनों से जबरदस्त तारीफें बटोर रही है। दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 120 बहादुर एक ऐतिहासिक वॉर फिल्म है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में वीरतापूर्वक लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है। फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व को उजागर किया गया है, जिनके अद्भुत पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान ने भारत के सैन्य इतिहास में साहस का अमिट प्रतीक स्थापित किया है। इन वीर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के रूप में, दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को हार्दिक बधाई।

फिल्म 120 बहादुर, 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की जबरदस्त बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने 1962 के युद्ध में हुई मशहूर रेज़ांग ला की लड़ाई में हिस्सा लिया था। फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी, की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक में हर मुश्किल के सामने डटे रहे। इस फिल्म रजनीश 'रेज़ी' घई ने निर्देशित किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है।

 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी