मुख्यमंत्री ने पाली में किए 110 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

जयपुर/पाली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है तथा हर योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पाली जिले के चामुंडेरी राणावतान में बाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी बारिश से फसलें बेहतर स्थिति में हैं और जलस्रोतों में भी पानी भर चुका है। नवीन बालिका विद्यालय भवन के लोकार्पण को उन्होंने "बालिका शिक्षा सशक्तीकरण" की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं नाडोल–सादड़ी एमडीआर रोड के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

कहा- हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए राम जल सेतु लिंक, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध और देवास परियोजना के कामों को गति दी है। बिजली आपूर्ति की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा में अग्रणी है और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। 22 जिलों में यह काम शुरू हो चुका है।

बोले- हमारे दो साल के काम, पिछली सरकार के पांच साल पर भारी
शर्मा ने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में युवाओं के सपने तोड़े गए और 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के दो वर्षों में किए गए काम पिछली सरकार के पांच साल से अधिक हैं। उन्होंने बताया- फार्म पॉन्ड निर्माण सवा गुना, खेतों पर तारबंदी ढाई गुना, पशु चिकित्सालयों का उन्नयन ढाई गुना, बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में उन्नयन चार गुना  बढ़ा है। इसके साथ ही सीसीटीवी, नवीकरणीय ऊर्जा भूमि आवंटन, कुसुम-ए व कुसुम-सी एलओए, छात्राओं को स्कूटी वितरण, कॉलेज भवन निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी कई गुना प्रगति हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने किसानों को दूध पर 5 रुपये बोनस, आंगनबाड़ी बच्चों को दूध, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, गोपालक क्रेडिट कार्ड और गरीब महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

110 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने बाली में कुल 110 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया —

    63.60 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सालय, बाली भवन निर्माण
    18.95 करोड़ की लागत से निष्क्रमणीय पशुपालक बालक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास
    28 करोड़ रुपये की लागत से नाडोल–सादड़ी 20.50 किमी सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण

इसके अलावा उन्होंने सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चामुंडेरी का लोकार्पण किया और नए भवन का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, महंत महेंद्रगिरी नाथ, नरेश नाथ महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय