Realme GT 8 Pro आया मार्केट में: घर बैठे फोन का बैक डिज़ाइन बदलने की अनोखी सुविधा

नई दिल्ली

Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Ricoh-ट्यून्ड कैमरा और Qualcomm का लेटेस्ट 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। Realme GT 8 Pro भारत में दूसरा ऐसा फोन है, जिसमें यह नया चिपसेट इस्तेमाल हुआ है। फोन को कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। ड्रीम एडिशन को खास टेक्सचर्ड बैक पैनल और Aston Martin से प्रेरित डिजाइन के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन में QHD+ BOE Q10 डिस्प्ले दिया गया है। फोन्स की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

फोन में मिलती है 7000mAh की बैटरी
इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

रियर कैमरा मॉड्यूल बदलने वाला फोन
Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच की QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। फोन HDR को सपोर्ट करता है। फोन Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन का खास फीचर स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसका मतलब है कि आप तीन अलग-अलग कैमरा आइलैंड स्टाइल फोन में लगा सकते हैं।

परफॉरमेंस और हार्डवेयर है गजब
फोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आया है। इसमें Adreno 840 GPU लगा है। Realme GT 8 Pro फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है

फोन में 200MP का कैमरा
इस फ्लैगशिप फोन में Ricoh GR-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony IMX906 मेन सेंसर है, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 200MP का टेलीफोटो कैमरा लगा है, जो 120x तक का डिजिटल जूम दे सकता है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। रियर कैमरे से 4K 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

फोन के अन्य फीचर
फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल-व्यू वीडियो, स्लो-मोशन कैप्चर, टाइम-लैप्स, Google Lens इंटीग्रेशन और पैनोरमिक फोटोग्राफी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। यह NavIC, BeiDou, Galileo, GLONASS और QZSS जैसे ग्लोबल सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।

Realme GT 8 Pro सीरीज की कीमत
Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 78,999 रुपये है। ड्रीम एडिशन को एक ही वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है।

5000 रुपये का डिस्काउंट
ये दोनों फोन 25 नवंबर से Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। प्रो वेरिएंट Diary White और Urban Blue में आया है। फोन पर 5,000 तक का बैंक डिस्काउंट और छह महीने की EMI की सुविधा मिलेगी। Dream Edition पर लॉन्च डिस्काउंट नहीं है।

admin

Related Posts

₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई