लाल किले के पास जोरदार ब्लास्ट, अंदर तक हिली धरती—CCTV फुटेज वायरल

नई दिल्ली 
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट से पहले और बाद के पलों की एक नई CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने धमाके की तीव्रता और उसके प्रभाव को बेहद स्पष्ट कर दिया है। यह फुटेज लाल किला मेट्रो स्टेशन के अंदर लगे सर्विलांस कैमरों से प्राप्त हुई है। फुटेज में शुरू में यात्रियों की सामान्य आवाजाही दिखती है। कुछ ही सेकंड बाद एक तेज कंपन और झटके के साथ पूरा स्टेशन हिलता दिखाई देता है। 

यह वही क्षण था जब मेट्रो स्टेशन के बाहर ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी कार में विस्फोट हुआ। स्टेशन के अंदर रखी वस्तुएं हिलने लगीं और कई यात्री अचानक घबराकर पीछे की ओर भागते दिखाई दिए। एक अधिकारी के अनुसार, “यह फुटेज धमाके की तीव्रता, संरचनाओं पर उसके असर और ब्लास्ट वेव की दिशा समझने में अहम भूमिका निभा रही है।” धमाके के तुरंत बाद से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) रोजाना अपडेट जारी कर रहा है और गुरुवार को कहा कि स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा, क्योंकि सुरक्षा समीक्षा और जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां इस नए CCTV फुटेज सहित कई अन्य कैमरों ब्लास्ट साइट, आस-पास की सड़कों और स्टेशन की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण कर रही हैं। इन विज़ुअल्स से धमाके के ठीक पहले और बाद की पूर्ण घटनाक्रम श्रृंखला तैयार की जा रही है। 13 लोगों की जान लेने वाले इस विस्फोट की जांच अब कई सुरक्षा एजेंसियां मिलकर तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

 

admin

Related Posts

स्पोर्ट्स सिटी से हटी निर्माण पर रोक, मिक्स लैंड यूज पॉलिसी और विकास कार्यों के लिए बजट पर लगी मुहर

नोएडा  गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी एससी-2 प्लॉट (300 एकड़) के संशोधित लेआउट प्लान को…

सॉलिसिटर जनरल ने केजरीवाल की दलीलों पर उठाए सवाल, अदालत में वकील को हटाने की अपील

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हाजिर हुए और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा से आग्रह किया कि वह मामले में उन्हें बरी किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए