केशव महाराज का ऐलान – इस बार भारत हमारी जीत का गवाह बनेगा!

 नई दिल्ली 
दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और उसके मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने इसे अपने सबसे कठिन दौरों में से एक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में जीत का इंतजार खत्म करने के लिए वास्तव में उनकी टीम बहुत बेताब है। भारत और दक्षिण अफ्रीका 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे। श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। महाराज ने ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘हमारी टीम भारत को भारत में हारने के लिए वास्तव में बेताब है। यह संभवतः सबसे कठिन दौरों में से एक है। हमें लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। यह खुद को आंकने का एक शानदार मौका होगा। इससे हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता करने का अवसर मिलेगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमने उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में जीत हासिल करना शुरू कर दिया है और वास्तव में भारत में जीत हासिल करने के लिए हमारी टीम के अंदर तीव्र भूख और इच्छा है।’ दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी टीम को भारत में अपनी पिछली दो श्रृंखलाओं, 2015 और 2019 में कोई सफलता नहीं मिली।

महाराज का यह भी मानना ​​है कि यहां के क्यूरेटर श्रृंखला में स्पिन के अनुकूल पिचें उपलब्ध कराने की संभावना नहीं रखते, जैसा कि हाल ही में पाकिस्तान में हुआ था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच हारने के बाद अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रृंखला बराबर कराई थी।

इस बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी अनुकूल होंगी जितनी हमने पाकिस्तान में देखी थी। मुझे लगता है कि विकेट अच्छे होंगे जिनसे खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। जैसा कि हम देख रहे हैं भारत को शायद पारंपरिक टेस्ट विकेट अधिक पसंद आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आपने वेस्टइंडीज़ और भारत के बीच श्रृंखला को देखा है तो आपको पता चलेगा कि उस श्रृंखला के लिए अच्छे विकेट तैयार किए गए थे। मैच चौथे और पांचवें दिन तक चले। इसलिए मेरा मानना ​​है कि विकेट के मामले में दृष्टिकोण बदल रहा है।’

महाराज ने कहा, ‘भारतीय टीम शानदार है और बदलाव के दौर में उसने अच्छी प्रगति की है। मेरा मानना है कि वे अच्छे विकेट पर खेलना पसंद करेंगे जैसा कि हमने वेस्टइंडीज की श्रृंखला के दौरान देखा था।’

उन्होंने कहा, ‘हमने पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। टॉस का परिणाम जो भी हो हम मैच का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

 

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह