Team India की प्लेइंग इलेवन तय! ध्रुव जुरेल खेलेंगे पहला टेस्ट मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने बुधवार को कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में जुरेल खेलेंगे और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के बाहर बैठने की संभावना है।
टेन डोएशे ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें टीम संयोजन का अच्छा अंदाजा हो गया है। पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और पिछले सप्ताह बेंगलुरु में (दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ) दो शतक लगाए हैं, उसे देखते हुए उनका इस मैच में खेलना तय है।’

उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात मैच जीतने के लिए रणनीति बनाना है। नीतीश के मामले में हमारी स्थिति निश्चित रूप से नहीं बदली है। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था।' टेन डोएशे ने कहा, ‘लेकिन मैं कहूंगा कि इस श्रृंखला के महत्व को देखते हुए और जिन परिस्थितियों का हम सामना करने जा रहे हैं, उन्हें देखते हुए उनकी (नीतीश कुमार रेड्डी) इस टेस्ट मैच में खेलने की संभावना नहीं है।’

पीटीआई ने आठ नवंबर को बताया था कि जुरेल को विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट होकर टीम में लौट आए हैं। घरेलू सत्र की शुरुआत से लेकर अब तक जुरेल के स्कोर का क्रम 140, 1 और 56, 125, 44 और 6, 132 और नाबाद 127 रन रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक भी लगाया था और उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखकर उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा