दिल्ली विस्फोट का कश्मीरी कनेक्शन? डॉ. उमर के 6 सहयोगी हिरासत में

नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली में लालकिले के पास फिदायीन हमला होने के तुरंत बाद रातों रात दक्षिण कश्मीर में पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इसमें हमले के मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर के परिवार के तीन लोग शामिल थे। आरोपी डॉक्टर उमर दो अन्य डॉक्टरों के संपर्क में था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जिस ह्युंडई आई20 कार से हमले को अंजाम दिया गया, उसे डॉ. उमर ने ही खरीदा था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी कार में बैठा जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसकी शक्ल भी उमर से मिलती जुलती है। फरीदाबाद में डॉ. मुजाम्मिल के पास भारी मात्रा में आरडीएक्स मामले में जांच शुरू होने के बाद से ही उमर गायब हो गया था। पुलवामा में उसके गांव से उसके परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने कहा कि फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा ही एक शख्स कार में सवार था। हालांकि डीएनए टेस्ट के बाद ही सारा मामला खुलकर सामने आएगा। कश्मीर में जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आमिर राशिद मीर, उमर राशिद मीर और तारिक मलिक शामिल हैं। आमिर प्लंबर है, उमर पावर डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट में काम करता है और तारिक मलिक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। एक स्पेशल पुलिस टीम उनकी जांच कर रही है।

19 अक्टूबर को नौगाम में जैश का पोस्टर मिलने के बाद से ही इस मॉड्यूल की जांच शुरू हो गई थी। इस मामले में पहले भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया था और पूछताछ भी की गई थी। हालांकि इतनी बड़ी साजिश का अंदेशा नहीं था। दो दिन पहले ही फरीदाबाद से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 350 किलोग्राम आरडीएक्स और दो एके-47 राइफल मिलीं।

सोमवार को डॉ. मुजाम्मिल से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर उल अशराफ और मकसूद अहमद डार शामिल थे। इसके अलावा नौगाम से मौलवी इरफान अहमद, जमीर अहमद अहंगर और मुसैब को गिरफ्तार किया गया था। कुलगाम से डॉ. आदिल को पकड़ा गया था। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि डॉ. उमर डॉ. मुजाम्मिल के गांव भी गया था। हालांकि दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद से वह लापता हो गया। पुलिस ने लाल किले के पास विस्फोट में इस्तेमाल कार चलाने के संदिग्ध व्यक्ति की मां को मंगलवार को डीएनए जांच के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुलाया। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने विस्फोट स्थल पर मिले अंगों से मिलान करने के लिए संदिग्ध की मां को डीएनए नमूने लेने के लिए बुलाया है।’’

 

admin

Related Posts

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: चिड़ियाघर में शुरू होगी कियोस्क टिकटिंग सुविधा

नई दिल्ली चिड़ियाघर घूमने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अब टिकट खरीदना आसान होने जा रहा है। अगर किसी ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक…

राशन कार्ड नियमों में बदलाव, पात्रता बढ़ी; 7.72 लाख अपात्र नाम सूची से हटाए गए

 नई दिल्ली  दिल्ली में अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा सरकार ने बढ़ा दी है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up