दिल्ली धमाकों पर बिफरे पीएम मोदी: भूटान दौरे से ही ऐक्शन प्लान का ऐलान

नई दिल्ली 
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर दुख जाहिर किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। भूटान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। उन्होंने कहा, 'कल शाम दिल्ली में जो भयानक घटना हुई, उससे सभी बहुत दुखी हैं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके पीछे जो भी साजिश करने वाले हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन सभी को सज़ा मिलेगी।'

इस दौरान भूटान के राजा के नेतृत्व में एक प्रार्थना सभा का आयोजन भी राजधानी थिंपू में ही किया गया। इस सभा में मौजूद हजारों लोगों ने दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चांगलिमेथांग स्टेडियम में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान भूटान नरेश ने घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल वक्त में भारत के साथ हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। बता दें कि अमेरिका, इजरायल और कनाडा समेत दुनिया के कई देशों ने इस धमाके पर दुख जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की उम्मीद जताई है।

admin

Related Posts

कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ का चंदा, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका- आतंकी गतिविधियों में हो सकता है इस्तेमाल

श्रीनगर  कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में चंदा जुटाने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 17.91 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके…

बातचीत के बीच 10 हजार सैनिक रेडी, डोनाल्ड ट्रंप का डबल गेम – क्या ईरान को किया जा रहा है बेवकूफ?

तेहरान  ईरान-अमेरिका के बीच जंग चल रही है. इसी बीच अब अमेरिका की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत