भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास: आकाश कुमार चौधरी ने फर्स्ट क्लास फिफ्टी की रफ्तार से सबको पीछे छोड़ा

 सूरत

मेघालय के क्रिकेटर आकाश कुमार चौधरी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट-ग्रुप मैच के दौरान आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. सूरत के पिठवाला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आकाश ने सिर्फ 11 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. आकाश की तूफानी पारी की बदौलत मेघालय ने अपनी पहली पारी 628/6 के स्कोर पर घोषित की.

आकाश कुमार चौधरी ने वेन व्हाइट का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. व्हाइट ने साल 2012 में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी. आकाश ने 14 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. आकाश ने इस दौरान 126वें ओवर में लिमर डाबी की सभी 6 गेंदों पर छक्के लगाए. इसके बाद आकाश ने जो अगली दो गेंदें खेलीं, उसे भी छक्के के लिए भेजा. आकाश ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में लगातार आठ गेंदों पर छक्के लगाए.

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा दूसरा मौका है, जब किसी खिलाड़ी ने एक ओवर लगातार छह छक्के लगाए. इससे पहले 1984-85 में रवि शास्त्री ने तिलक राज के खिलाफ ऐसा किया था. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल मिलाकर यह तीसरा मौका है, जब एक ओवर में किसी बैटर ने लगातार छह छक्के जड़े.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
11- आकाश कुमार चौधरी, मेघालय अरूणाचल प्रदेश, सूरत, 2025
12- वेन व्हाइट, लीसेस्टरशायर vs एसेक्स, लीसेस्टर, 2012
13- वैन वुरेन, ईस्टर्न प्रोविंस B vs ग्रिक्वालैंड वेस्ट, क्रैडॉक, 1984/85
14- नेड एकर्सली, लीसेस्टरशायर vs एसेक्स, लीसेस्टर, 2012
15- खालिद महमूद, गुजरांवाला vs सरगोधा, गुजरांवाला, 2000/01
15- बंदीप सिंह, जम्मू एवं कश्मीर vs त्रिपुरा, अगरतला, 2015/16

मेघालय के लिए पहली पारी में अर्पित भटेवरा ने सबसे ज्यादा 273 गेंदों पर 207 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. राहुल दलाल और कप्तान किशन लिंगदोह ने भी शतकीय योगदान दिया. राहुल ने 12 चौके और 9 छक्के की सहायता से 102 बॉल पर 144 रन बनाए. वहीं लिंगदोह ने 187 बॉल पर 119 रन बनाए. लिंगदोह की इनिंग्स में 14 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अरुणाचल के लिए टीएनआर मोहित ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

आकाश चौधरी का कैसा है करियर?
आकाश कुमार चौधरी ने अब तक 31 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट-ए और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं. दाएं हाथ के ऑलराउंडर आकाश ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 553 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 विकेट भी झटके हैं.

25 साल के आकाश कुमार चौधरी के नाम पर लिस्ट ए क्रिकेट में 203 रन (15.61 औसत, 1 फिफ्टी) और 37 विकेट (29.24 एवरेज) दर्ज हैं. टी20 मैचों में आकाश ने 107 रन (10.70 एवरेज) बनाए और 28 विकेट (26.25 औसत) अपने नाम किए हैं.

admin

Related Posts

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

न्यू चंडीगढ़ पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल मैच में 1 मार्च को गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल…

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

नई दिल्ली चार बार की वर्ल्ड चैम्पियन इटली के लिए यह हार सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं, बल्कि एक युग के ढहने जैसा है. बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने जेनिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा