CSK की ओर से बड़ा बयान: क्या धोनी 2026 में IPL में नहीं होंगे?

चेन्नई 

 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के समाप्त होते ही ये चर्चा शुरू हो गई कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं. वहीं इस बात पर जब-जब धोनी से सवाल किया गया, तब-तब माही ने इस सवाल के जवाब को देने के लिए कुछ वक्त मांगा. लेकिन अब सीएसके के मालिक काशी विश्वनाथन ने एमएस धोनी के अगले आईपीएल 2026 में खेलने के बारे में बड़ा अपडेट दिया है.

CSK के मालिक ने धोनी पर क्या कहा?

महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10वें नंबर पर रही. इसी के साथ धोनी के आईपीएल से रिटायर होने की अटकलें भी लगाई जाने लगीं. लेकिन अब सीएसके के मालिक ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. काशी विश्वनाथन का कहना है कि एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन जरूर खेलेंगे.

प्रोवोक लाइफस्टाइल के यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक बच्चा सीएसके के सीईओ से सवाल करता है कि क्या धोनी जल्दी ही रिटायर हो जाएंगे. तब काशी विश्वनाथन जवाब देते हैं कि 'धोनी रिटायर नहीं होंगे. मैं इस बारे में भी उनसे पूछूंगा और फिर आपको बताता हूं'. सीएसके मालिक ने टीम के अगले सीजन में परफॉर्म करने को लेकर कहा कि 'हम जीतने के लिए स्ट्रेटजी बना रहे हैं, लेकिन जीतेंगे या नहीं, इस बारे में नहीं पता है'.

CSK के लिए बेकार रहा IPL 2025

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपना पहला टाइटल हासिल किया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे आखिर में 10वें नंबर पर रही. इस सीजन एमएस धोनी के बल्ले से भी रन देखने को नहीं मिले. धोनी ने आईपीएल 2025 में खेले 14 मैचों की 13 पारियों में 24.50 की औसत से 196 रन बनाए. धोनी का आईपीएल के 18वें सीजन में बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा.

admin

Related Posts

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.…

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ