बिहार की सियासत गरमाई: रितु जायसवाल ने तेजस्वी को दी सीधी टक्कर

पटना 
सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बागी नेता और निर्दलीय कैंडिडेट रितु जायसवाल ने पार्टी के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव से कहा है कि जनता परिहार को पूर्णिया बना देगी। राजद महिला मोर्चा अध्यक्ष रहीं रितु राजद के टिकट पर 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गायत्री देवी से 1569 वोटों के अंतर से परिहार में हार गई थीं और दोबारा लड़ना चाहती थीं। रितु को राजद ने शिवहर से लोकसभा चुनाव लड़ाया था, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की लवली आनंद ने उन्हें 29143 वोट से हरा दिया। लालू यादव ने अपने पुराने सहयोगी रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता गुप्ता पूर्वो को इस बार परिहार से टिकट दिया है।
 
रितु जायसवाल को तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी जिले की ही बेलसंड विधानसभा सीट से लड़ने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने दूसरी सीट से लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर निर्दलीय ही मैदान में उतर गई हैं। परिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान है। राजद नेता तेजस्वी की बुधवार को परिहार में चुनावी सभा है। 
तेजस्वी की सभा से पहले रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय पप्पू यादव के हाथों पूर्णिया में राजद की बीमा भारती की हार की याद दिलाई है। तब पप्पू कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन राजद ने कांग्रेस खाते की सीट लेकर बीमा को जेडीयू से बुलाकर लड़ा दिया था। पप्पू के खिलाफ तेजस्वी ने पूर्णिया में कैंप भी किया था। बीमा भारती हारी तो हारीं, कुछ हजार वोट के साथ जमानत भी गंवा दी।
 
रितु जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘आज तेजस्वी परिहार आ रहे हैं- उस उम्मीदवार के लिए वोट मांगने, जो अभी तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं। राजद ने परिहार की सीट उस दिन ही गंवा दी थी, जिस दिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज करके परिहार का सिंबल बांटा गया था। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज मैं परिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार विधायक के खिलाफ मजबूती से डटी हुई हूं। तेजस्वी से बस इतना कहना है- बिहार की बाकी 242 सीटों पर ध्यान दीजिए, परिहार को पूर्णिया बनाने का फैसला यहां की जनता पहले ही कर चुकी है।’

 

admin

Related Posts

मुंबई की सत्ता में मराठी फैक्टर! विपक्ष को मिल रहे समर्थन से बीजेपी ने चुना रितु तावड़े को महापौर

नई दिल्ली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिले…

लखनऊ में मायावती की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर होगी समीक्षा

लखनऊ  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज लखनऊ में संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर