2047 तक नहीं बदलेंगे पीएम-सीएम? केशव प्रसाद मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मुजफ्फरपुर 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को महागठबंधन को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक प्रधानमंत्री और बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश की सेवा कर रहे हैं और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इसलिए महागठबंधन अब ख्वाब देखना छोड़ दे। आईएएनएस से बातचीत में यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। एनडीए भारी बहुमत से फिर एक बार सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने तेजस्वी यादव के सीएम पद की शपथ लेने वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन यह सपने पूरे नहीं होंगे।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव यही कहते रहते हैं कि बिहार की जनता उन्हें सीएम बनाना चाहती है। लेकिन 2020 में जो माहौल था, वह 2025 में आधा भी नहीं है। किस बलबूते जीतेंगे?
मौर्य ने दावा किया कि 14 नवंबर को परिणाम आएंगे और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। पहले चरण के मतदान से पहले अंतिम दिन चुनावी प्रचार को लेकर मौर्य ने दावा किया कि 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान में एनडीए भारी अंतर से जीतेगा। महागठबंधन, राजद, कांग्रेस और कंपनी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा, मुझे इसका पूरा विश्वास है।
उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग, चाहे गरीब हो या अमीर, किसान हो या नौजवान, महिला हो या पुरुष, गांव का निवासी हो या शहर का, सबका समर्थन एनडीए उम्मीदवारों के साथ है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का अटूट भरोसा है। यही भरोसा जीत में बदल जाएगा।
विकसित बिहार के विजन पर बोलते हुए मौर्य ने कहा कि विकसित बिहार बनाने, पलायन रोकने, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एनडीए सरकार फिर से काम करेगी। बता दें कि पहले चरण की सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। 11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है और 14 नवंबर को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ