न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 स्क्वॉड किया जारी, पुराने सितारों की एंट्री से टीम हुई मजबूत

ऑकलैंड 
वेस्टइडीज के खिलाफ बुधवार 5 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी की वापसी हो गई है। केन विलियमसन के रिटायरमेंट के बाद पहली बार कीवी टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
 
काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने, जबकि ईश सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज की टीम की हालत इस समय बहुत खराब है, जबकि कीवी टीम भी टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही।

करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। केन विलियमसन आगे टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और न्यूजीलैंड के टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। विलियमसन ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पांच खिलाड़ी अभी भी चोटिल हैं। इनमें फिन एलेन, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्सऔर बेन सीयर्स का नाम भी शामिल है। मैट हेनरी को ब्रेक दिया गया है। फिन एलेन को पैर में चोट है। फर्ग्युसन हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। मिल्ने एंकल इंजरी से परेशान, फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी और सीयर्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी है। हालांकि, ये सभी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल