विधानसभा में गूंजा चिनाब पुल का मुद्दा: गोलीबारी और नदी की लहरों के बीच जिंदगी की जंग

अखनूर
अखनूर विधानसभा क्षेत्र के परगवाल इलाके में पुल निर्माण का मुद्दा एक बार फिर विधानसभा में गूंज उठा है। पाकिस्तान की सीमा से सटे इस क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर पाकिस्तान की सीमा और दूसरी ओर बहती चिनाब नदी इन दोनों के बीच फंसी करीब 25,000 की आबादी को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग या सीजफायर उल्लंघन होता है, तो गांव के निवासियों के पास सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं होता। कई बार फायरिंग में ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं। इसके साथ ही, चिनाब नदी में बाढ़ आने पर हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी घरों में घुस जाता है, रास्ते टूट जाते हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

गांव के लोगों ने अब सरकार से पुल निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और आपात स्थितियों में आवाजाही के लिए एक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके। 

admin

Related Posts

बंडी संजय के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, तेलंगाना HC ने गिरफ्तारी रोकने की मांग ठुकराई

 हैदराबाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को एक बड़े कानूनी मामले में हाई कोर्ट से झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के…

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ