मुंबई में ड्रामा खत्म! बच्चों को बंधक बनाने वाले का एनकाउंटर, पुलिस की गोलियों से हुई मौत

मुंबई 
मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर एक ऐसी घटना घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 17 बच्चों सहित कुल 19 लोगों बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि एक एक्टिंग स्टूडियो में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने कुल 19 लोगों को बंधक बना लिया था। बंधकों में 17 बच्चे भी शामिल थे। यह घटना दोपहर के समय हुई, जब बच्चे क्लास में थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने स्टूडियो के मालिक से किसी विवाद के कारण ऐसा कदम उठाया था। बताया जा रहा कि इस दौरान वह बच्चों को धमकी भी दे रहा था।
 
रिपोर्ट के अनुसार, करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने के लिए आए। इसी दौरान एक स्टूडियो में काम करने वाला एक शख्स 20 बच्चों को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि आरोपी यूट्यूब चैनल भी चलाता था। जानकारी के मुताबिक वह चार-पांच दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था।

80 बच्चों को भेज दिया था वापस
गुरुवार को ऑडिशन करवाने के बाद उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया। और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद बच्चे खिड़कियों से बाहर देख रहे थे। इस बात की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू की। बताया जा रहा है कि इस दौरान झड़प होने के बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या बोली पुलिस?
वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना से पहले आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह सब कुछ आग लगा देगा और खुद को और परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।

 

admin

Related Posts

सुपरफास्ट ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, होली को लेकर मालदा मंडल ने मांगी 6 नई ट्रेनें

मालदा  4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों…

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात, ऑपरेशन मादुरो में ट्रंप की अहम कदम

न्यूयॉर्क अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत के बीच तनाव फिर चरम पर है. अमेरिका ने दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें