भैरुंदा सभा में शिवराज का बयान: मेरे खिलाफ साजिश, कहा गया कि आदिवासियों को भड़काता हूं

भैरुंदा

देवास-सीहोर के खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में आदिवासियो के घर तोड़े जाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बात बोली है। शिवराज चौहान ने कहा कि बारिश के बीच और दिवाली के त्यौहार पर आदिवासियों को नोटिस थमाए गए, जिससे वो दीपावली भी सही से नहीं मना पाए।

भैरूंदा में आदिवासियों को नोटिस दिए जाने पर शिवराज चौहान  ने नाराजगी जाहिर की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी ने चिट्ठी लिखी है कि शिवराज सिंह आदिवासियों को भड़काते हैं, इस पर प्रकरण दर्ज करो। शिवराज ने कहा कि ये बात  विधायक रमाकांत भार्गव ने उन्हें बताई है।

शिवराज चौहान ने कहा कि अरे प्रकरण क्या… जिंदगी भी चली जाए तो कोई दिक्कत नहीं , मैं आदिवासी भाई-बहनों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। भाजपा सरकार आदिवासियों की हितैषी है और सीएम मोहन यादव भी आदिवासियों के प्रति संवेदनशील है।

 शिवराज चौहान बोले- 'आंखों में शिवराज खटकता है'

आदिवासियों से मुलाकात के दौरान शिवराज चौहान से पास खड़े एक युवक ने बड़ी बात बोली। युवक ने कहा कि यहां पर आदिवासियों को शिवराज चौहान ने ही बसाया है। इस पर शिवराज ने कहा कि ऐसे लोग जो मानसिक रूप से विकृत हैं । उनकी आंखों में तो शिवराज सिंह चौहान खटकता है। जिनका राज यहां पर है उनको कह रहे हैं कि यह कहां से आ गए, उनको नोटिस दिए जा रहे हैं। यह पागलपन की बात है और इसे बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेगी। इस मौके पर शिवराज ने आदिवासियो के साथ खड़े होने की बात कही है।

admin

Related Posts

आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर