कभी उम्मीद नहीं थी, अब चमक रहे हैं: नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की तारीफ की

 नई दिल्ली

पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अभी दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की अगुआई कर रहे हैं। सिद्धू कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि भीषण कार हादसे के बाद ऋषभ पंत दोबारा कभी अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना पौराणिक पक्षी फीनिक्स से की है जो अपने ही राख से फिर जिंदा हो जाती है।

ऋषभ पंत फिलहाल फुट इंजरी से उबरकर इंडिया ए की अगुआई कर रहे हैं। इसी साल इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर पर रिवर्स स्वीप खेलने के दौरान उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से वह एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाए थे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'ऋषभ पंत फीनिक्स हैं जो राख से उठ खड़ी होती है। किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि वह फिर से कभी (कार हादसे के बाद) चल पाएंगे। उनकी निडरता को देखिए, उनकी असाधारण उपलब्धियों को देखिए जिसे उन्होंने हासिल किया है। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी की थी, जिस तरह उन्होंने इंग्लैंड में हमें मैच जितवाए, वो शानदार है। मैं अब तक जितने भी क्रिकेटर देखें हैं उनमें से वह सबसे अच्छे में एक है। जब मैं उन्हें देखता हूं तो आनंद आता है। ऋषभ पंत ने सभी को सिखाया है कि जिंदगी में मुश्किलों से कैसे पार पाते हैं।'

भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच अनऑफिशियल टेस्ट की बात करें तो गुरुवार को कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ए की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान ऋषभ पंत के अलावा साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार, आयुष बडोनी, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, मानव सुधार, गुरनूर बरार और खलील अहमद शामिल हैं।

admin

Related Posts

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में…

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चख लिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती