प्रोफेशनल कोर्सेज जो आपके करियर को करेंगे बूम

लोग अक्सर नौकरी पाने के लिए डिग्री-डिप्लोमा हासिल करते हैं। लेकिन कुछ प्रोफेशन ऐसे होते हैं जिनमें नौकरियों की हमेशा भरमार रहती है। ये प्रोफेशनल कोर्सेज हमेशा आपको बिजी रखने में आपकी मदद करेंगे। तो अगर आप भी किसी अच्छे कोर्स को चुनना चाह रहे हैं पर तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा कोर्स आपके लिए परफेक्ट है तो यह रही लिस्ट। प्रफेशनल कोर्सेज जो करियर बनाने में खासे मददगार साबित होते हैं।

वकील:- इस क्षेत्र की डिमांड सरकारी व निजी, दोनों क्षेत्रों में है। इनकी मदद व्यक्तिगत व कॉरपोरेट सेक्टर्स भी लेते हैं। धीरे-धीरे की गई मेहनत से जब आप एक बड़े वकील बनते हैं तो आपकी आमदनी भी मोटी होती है। इस पेशे में दौलत, इज्जत तो मिलती ही है, साथ ही समाजसेवा के मौके भी मिलते हैं।

बैंकर्स:- बैंकिंग सेक्टर्स की बढ़ती रफ्तार से कोई अंजान नहीं है। इसका कारण है देश के तमाम हिस्सों में नई शाखाएं खुलना आदि। इसमें फ्रेशर से लेकर अनुभवी लोगों की जरूरत बनी रहती है।

सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स:- आई क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय जॉब्स में से एक है सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स की पोस्ट। सॉफ्टवेयर इंजिनियर्स की बढ़ती डिमांड ने इस सेक्टर को दमदार बना दिया है। देश-दुनिया में इनकी डिमांड के हिसाब से मोटी सैलरी ऑफर की जाती है।

डेटा साइंटिस्ट:- खासकर साल 2015 में डेटा साइंटिस्ट्स को नौकरी के लिहाज से अच्छी रफ्तार मिली। सरकारी एजेंसियों से लेकर आईटी सेक्टर में इनकी डिमांड बनी रहती है। बेहतर सैलरी इस जॉब की सबसे बड़ी खासियत है।

आईटी प्रफेशनल्स:- बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, रिटेल और बीपीओ आदि में आईटी प्रफेशनल्स की खासा डिमांड रहती है। हालांकि ऐसा देखा गया कि इसमें अनुभवी उम्मीदवारों को खासा तवज्जो मिली।

मकैनिकल इंजिनियर्स:- मकैनिकल इंजिनियर्स को साल 2015 में नौकरियों के अच्छे अवसर मिले। सरकारी व निजी क्षेत्रों में इनकी डिमांड है। पावर, कोल, तेल एवं निर्माण क्षेत्र में मकैनिकल इंजिनियर्स के लिए अचछे मौके बने रहते हैं।

डिजिटल मार्केटर्स:- सोशल मीडिया के दौर ने आईटी क्षेत्रों में डिजिटल मार्केटिंग को खासा बढ़ावा दिया है। बेहतर डोमेन नॉलिज रखने वालों की इस क्षेत्र में चांदी है।

टीचर्स:- शिक्षा ऐसा पेशा है, जिसमें आप समाजसेवा भी करते हैं और अपना करियर भी संवारते हैं। लगातार बढ़ रहे स्कूल, कॉलेज और सरकारी-निजी संस्थाओं ने शिक्षकों के लिए बेहतर मौके पैदा किए हैं।

रिटेल प्लानर्स:- रिटेल सेक्टर में इस जॉब प्रोफाइल की खासा डिमांड है। ब्रैंड्स और स्टोर्स आजकल ऑनलाइन दुनिया में कदम रख रहे हैं। ऐसे में रिटेल प्लानर्स का महत्व बढ़ा है।

प्रॉडक्ट मैनेजर्स:- इनकी जिम्मेदारी नए प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग, पुराने प्रॉडक्ट्स को नए सिरे से डिजाइन कर लॉन्च करवाना होती है। इस क्षेत्र में एमबीए की खासा डिमांड है।

 

admin

Related Posts

बिना डिग्री सरकारी काम का मौका: आधार ऑपरेटर–सुपरवाइजर भर्ती 2026, 252 पद खाली

नई दिल्ली सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने 252 आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट…

यूपी बोर्ड ने जारी किए परीक्षा निर्देश: जानिए अच्छे उत्तर लिखने के टिप्स और रिपोर्टिंग टाइम

पटना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इसमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान