अब अपनी खूबसूरती निखारें चाइनीज सीक्रेट्स के साथ

चाइनीज ब्यूटी पूरी दुनिया में विख्यात है। उनकी बेदाग और दमकती त्वचा का राज हर लड़की जानना चाहती है। अगर आप भी यही ख्वाहिश रखती हैं तो आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए ही है। इस प्रकार की त्वचा पाने के लिए वे कई नुस्खे और कई औषधियां अपनाती हैं। अगर आप भी चीनी महिलाओं की तरह निखरी और बेदाग त्व्चा चाहती हैं, तो अभी से ही इनके ब्यूअटी सीक्रेट्स अपनाना शुरु कर दें।

त्वचा का कायाकल्प:- त्वचा को तरोताजा रखने के लिए चीनी महिलाएं मोतियों का पाउडर इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है । सीप के खोल का पाउडर बनाकर इसमें शहद और अंडे की जर्दी मिला लें। आप पर्ल फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

जवां त्वचा:- चीन के लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत पीते हैं। इसमें कटेचिंस की अधिकता होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग तत्व होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप लंबे समय तक जवां और स्वस्थ रहते हैं।

रंग निखारे:- चीनी महिलाएं अपनी बेदाग और चिकनी त्वचा के लिए जानी जाती हैं। इस तरह की जवां त्वचा के लिए विभिन्न औषधियों का पेस्ट बना लें। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और चमकदार और निखरी त्वचा के लिए इसे चेहरे पर लगाएं।

झुर्रियां हटाएं:- चीनी महिलाओं की त्वचा नरम, मुलायम और चिकनी होती है। वे त्वचा को चमकदार और कसी हुई बनाने के लिए अंडों का फेस मास्क बनाती हैं। अंडे का सफेद भाग त्वचा में कसावट लाता है। अंडे के सफेद भाग को लगाएं इसे सूखने दें। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

चेहरे की सूजन से निजात पाएं:- चीनी महिलाएं शरीर में रक्त का संचार सुचारु बनाए रखने के लिए मसाज करती हैं। चीन में फेशियल मसाज का प्रचलन है जिससे कि त्वचा की सूजन दूर होती है और कोशिकाओं का पुनः निर्माण होता है। आप मसाज के ये तरीके अपना सकती हैं। कान से शुरू करके अपनी हंसली की हड्डी की ओर घुमावदार तरीके से रगड़ें। त्वचा को खींचे नहीं। इसके बाद अपनी ठोडी और जबड़े पर ऊपर की ओर रगड़ें। ध्यान रहे कि इस क्रिया में आप नीचे की ओर ना रगड़ें।

 

admin

Related Posts

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव