आंवला और एलोवेरा से पाएं डैंड्रफ और हेयर फॉल से छुटकारा – जानें 4 आसान तरीके

सुंदर और मजबूत बालों की ख्वाहिश तो हर कोई रखता है। लेकिन प्रदूषण, खराब खान-पान और केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल के कारण बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों को फिर से हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऐसे में आंवला और एलोवेरा बालों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। ये दोनों ही ऐसे गुणों से भरपूर होते हैं, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। आइए जानें बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए आंवला और एलोवेरा का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों फायदेमंद हैं आंवला और एलोवेरा?
आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, रूसी दूर करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। वहीं एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग, कूलिंग और हीलिंग गुण होते हैं। यह स्कैल्प को शांत करता है, खुजली और जलन को कम करता है तथा बालों को नेचुरल चमक देता है।

आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?

आंवला और एलोवेरा का हेयर मास्क
यह मास्क बालों को गहराई से पोषण देकर मजबूत और चमकदार बनाता है।

सामग्री-

    2 चम्मच ताजा आंवला पाउडर
    2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
    1 चम्मच दही या नींबू का रस

बनाने की विधि-

    सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
    इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं।
    लगभग 30-45 मिनट तक लगा रहने दें।
    ठंडे पानी से बाल धो लें।
    हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।

आंवला और एलोवेरा का कंडीशनिंग हेयर रिन्स
यह एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है और बालों को मुलायम बनाता है।

सामग्री-

    1 कप पानी
    2 चम्मच आंवला पाउडर
    3 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-

    आंवला पाउडर को पानी में उबालकर ठंडा होने दें।
    इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
    शैम्पू करने के बाद, इस मिश्रण से बालों को अच्छी तरह रिंस करें।
    इसे 5-10 मिनट तक लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें।

आंवला तेल और एलोवेरा का मिश्रण
यह मिश्रण बालों के विकास को बढ़ावा देने और रूसी को दूर करने में मददगार है।

सामग्री-

    2 बड़े चम्मच आंवला तेल
    1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-

    आंवला तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर हल्का गर्म कर लें।
    इस मिश्रण से स्कैल्प की 10-15 मिनट तक मालिश करें।
    1-2 घंटे के लिए छोड़ दें या रात भर के लिए लगा रहने दें।
    माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
    सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

ताजे आंवले और एलोवेरा का पैक
अगर आपके पास ताजा आंवला उपलब्ध है, तो यह विधि बहुत फायदेमंद रहेगी।

सामग्री-

    2-3 ताजे आंवले
    2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-

    आंवलों का रस निकाल लें या उन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।
    इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
    इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
    45 मिनट बाद बाल धो लें।

इन बातों का रखें ध्यान

    पहली बार इस्तेमाल करने से पहले, एलोवेरा जेल से एलर्जी की जांच करने के लिए त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
    अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो इन मास्क में थोड़ा-सा नारियल तेल या जोजोबा ऑयल मिला सकते हैं।
    बालों को हेल्दी रखने के लिए सही हेयर केयर देखभाल और हेल्दी डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है।

 

admin

Related Posts

इंडक्शन या इन्फ्रारेड कुकटॉप कौन सा है आपके किचन के लिए बेहतर और क्यों इंडक्शन में पकता है खाना जल्दी

आज के मॉडर्न किचन में इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. दोनों ही गैस के मुकाबले सुरक्षित और सुविधाजनक माने जाते हैं लेकिन जब बात स्पीड…

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 देसी ड्रिंक्स सत्तू से लेकर सोया दूध तक के फायदे

जब भी शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने की बात आती है, तो सभी के दिमाग की सुई फौरन दाल, अंडे या पनीर पर जाकर रुक जाती है. लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन