त्योहारों पर बढ़ी रौनक! GST बचत उत्सव से जेब में बचत, बाजार में रौनक – PM मोदी

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस बार त्योहारों के इस मौसम में जीएसटी बचत उत्सव ने नए रंग भर दिए हैं। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि देश में जीएसटी रेट कटौती को लेकर बहुत बड़ा सुधार हुआ है। 17वें रोजगार मेले में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "जीएसटी सुधार का असर केवल लोगों की बचत तक सीमित नही हैं बल्कि, नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधार से रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।" उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा कि जब रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं सस्ती होती हैं तो मांग भी बढ़ती है। वहीं, जब मांग बढ़ती है तो उत्पादन और सप्लाई चेन को भी गति मिलती है। फैक्ट्रियां ज्यादा उत्पादन करती हैं और नई नौकरियां पैदा होती हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "जीएसटी बचत उत्सव रोजगार उत्सव में बदल रहा है। धनतेरस, दीपावली पर रिकॉर्ड बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं, जो दिखाता है कि जीएसटी सुधार ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।" एमएसएमई सेक्टर और रिटेल ट्रेड को लेकर उन्होंने कहा कि हम इस सेक्टर में भी इन सुधारों का सकारात्मक प्रभाव देख रहे हैं। इस वजह से मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग और डिस्ट्रिब्यूशन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और हम देश के युवा सामर्थ्य को भारत की एक बड़ी ताकत मानते हैं। हम हर क्षेत्र में इसी सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।" पीएम मोदी ने बताया कि विदेश नीति भी देश के युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि स्किल इंडिया मिशन अभियानों के जरिए युवाओं को स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं साथ ही, नेशनल करियर सर्विस जैसे प्लेटफॉर्म देश के युवाओं को नए अवसरों से जोड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि इसके माध्यम से अब तक 7 करोड़ से अधिक वैकेंसियों को लेकर युवाओं को जानकारी दी गई है।" उन्होंने कहा कि कई बार उम्मीदवार यूपीएससी की अंतिम लिस्ट तक पहुंचने के बाद भी सेलेक्ट नहीं हो पाते, ऐसे उम्मीदवारों की मेहनत भी अब व्यर्थ नहीं जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए सरकार प्रतिभा सेतु पोर्टल की पेशकश रख रही है। इस पोर्टल के माध्यम से निजी और सार्वजनिक संस्थान उन युवाओं को निमंत्रित कर सकती है। उनके इंटरव्यू ले सकते हैं और उन्हें रोजगार का अवसर दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, युवाओं की प्रतिभा का यह सदुपयोग ही युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने लाएगा।

admin

Related Posts

RG कर केस में हड़कंप, पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों के निलंबन से मचा बवाल

 कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कई तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कुल मिलाकर अराजकता का माहौल…

बेरोजगारी पर CJI की तीखी टिप्पणी चर्चा में, बयान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कोर्ट में एक ऐसी बात कही जो चर्चा में आ गई है. एक वकील के मामले की सुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त