CBSE बोर्ड का बड़ा अपडेट: बिना APAAR ID के नहीं बैठ पाएंगे परीक्षा में, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

नई दिल्ली

CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के पूरे शेड्यूल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट जारी करता रहता है। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा को लेकर बताया था कि बिना अपार आईडी के कोई भी छात्र 2025-26 बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जिन छात्रों के पास अपार आईडी कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा की लिस्ट में ही शामिल नहीं किया जाएगा, यानी अपार आईडी अनिवार्य है। लेकिन ये अपार आईडी कार्ड क्या है और यह कार्ड कैसे बनती है? चलिए इस बारे में जानते हैं।

सबसे पहले यह जानते हैं कि अपार आईडी को जरूरी क्यों किया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा में धांधली और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अपार आईडी को अनिवार्य किया है। इसका फुल फॉर्म ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। यह एक तरह की यूनिक डिजिटल आईडी होती है। इसमें छात्र का पुराना रिकॉर्ड, रिजल्ट और पूरी शैक्षणिक जानकारी होती है। ये एक वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी है।

कैसे बनाएं अपार आईडी कार्ड

अपार आईडी के लिए आवेदन करना काफी आसान है। सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाकर डिजी लॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा।
यहां अकाउंट बनाने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगइन करना होता है।
इसके बाद सर्च बॉक्स में जाकर अपार आईडी सर्च कर सकते हैं।
आधार नंबर डालने के बाद आपको आगे बढ़ना होगा, इसके बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपनी बेसिक डीटेल भरनी होगी।
इसके बाद अपना रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर डालने के बाद एडमिशन ईयर और बोर्ड को सेलेक्ट करना होता है, इसके बाद आप अपना अपार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

DRDO में इंटर्नशिप का मौका: कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा 6 महीने का पेड ट्रेनिंग प्रोग्राम

 डीआरडीओ में काम करने का सपना कई लोग देखते हैं लेकिन अगर आप अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपके पास इसे हकीकत में बदलने की बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर