मां बनीं परिणीति चोपड़ा , डिलीवरी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

नई दिल्ली
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा  माता-पिता बन गए हैं। दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीवाली को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने ज्वाइंट पोस्ट में इसकी घोषणा की। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "हमारी बाहें भरी हुई हैं, हमारा दिल और भी भरा हुआ है।" कपल ने लिखा,"आखिरकार वह आ गया!…हमारा नन्हा मेहमान…और हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद नहीं आ रही! बाहें भरी हुई हैं, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हम सिर्फ एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है… आभार, परिणीति और राघव।"

अगस्त में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
इससे पहले कपल ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।  कपल ने एक पीले रंग के केक की फोटो शेयर की जिस पर पैरों के निशान बने हुए थे और लिखा हुआ था,  "1 + 1 = 3"। इसके बाद एक वीडियो आया जिसमें परिणीति राघव का हाथ थामे एक पार्क में टहलती हुई अपने नए चैप्टर का जश्न मनाती नजर आ रही थीं। 
साल 2023 में की थी सगाई

इस जोड़े की लव स्टोरी मई 2023 में पब्लिक हुई थी, जब उन्होंने नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में शादी की। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और मनोरंजन व राजनीतिक क्षेत्र के दोस्त शामिल हुए। अगस्त में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी उपस्थिति के दौरान, राघव ने अपने परिवार में आने वाले सदस्य के बारे में संकेत दिया था। राघव ने कहा था, "देंगे, आपको देंगे… जल्दी खुशखबरी देंगे!"

  • admin

    Related Posts

    बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

    मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

    ‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

    मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस